Self Medication Side Effects: सेल्फ मेडिकेशन का अर्थ होता है किसी बीमारी या हल्की-फुल्की बीमारी में भी खुद से ही दवा खरीद लेना और खा लेना। ऐसा हाल के दिनों में करना काफी बढ़ गया है क्योंकि लोग इंटरनेट के माध्यम से बीमारी की दवा ढूंढते हैं और खरीद कर उनका सेवन कर लेते हैं। ऐसा करना हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। जिस बीमारी का इलाज हम कर रहे हैं, क्या पता वो और बढ़ जाए या फिर उस दवा के कोई साइड इफेक्ट्स हों, जो हमें नुकसान पहुंचा सकते हों? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
क्यों इतना बढ़ गया है Self Medication?
हिंदुस्तान टाइम्स में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. तपस कुमार कोले, एचओडी और कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन, मणिपाल हॉस्पिटल्स, द्वारका, नई दिल्ली ने इनसे बात करते हुए बताया है कि सेल्फ मेडिकेशन में घरेलू उपचार, नुस्खे के साथ-साथ खुद से किसी भी मेडिसिन का इनटेक आम हो गया है। ऐसे उपचार राहत दिला सकते हैं, मगर एक सीमित सीमा तक। लंबे समय तक बिना फिट हुए खुद की दवाओं का सेवन गंभीर परिणाम दे सकता है।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें
क्या है इसका कारण
डॉ. तपस के अनुसार, इसका सबसे प्रमुख कारण सोशल मीडिया और इंटरनेट है। यहां हम किसी बीमारी के हल्के-फुल्के लक्षणों को समझकर इंटरनेट पर उसका इलाज खोजने लगते हैं। कई बार हम जाने-अनजाने ऐसी नशीली दवा या हैवी डोज एंटीबायोटिक्स का सेवन कर लेते हैं, जो बाद में सेहत को नुकसान देती है।
साइड इफेक्ट्स
1. एलर्जी- कभी-कभी गलत दवाइयां शरीर में एलर्जी कर सकती हैं, वहीं बिना डॉक्टर की सलाह के इलाज भी मुश्किल हो सकता है। जैसे, किसी एंटीबायोटिक से गंभीर एलर्जिक रिएक्शन होना, जिससे स्किन पर चकते, सूजन, या शॉक जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
2. ड्रग इंटरएक्शन- अगर आप पहले से ही किसी दवाओं का पालन कर रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की अडवाइस के कोई भी नई दवा लेने से बचें। इससे इंटरएक्शन हो सकता है। कुछ दवाइयां एक-दूसरे के साथ मिलकर इसके असर को प्रभावित कर सकती हैं या कई बार कम भी कर सकती हैं, जिससे सेहत बिगड़ सकती है।
फोटो क्रेडिट-freepik
3. बीमारी का सही इलाज न होना- कई बार हम दवा खुद से तो खरीदकर खा लेते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि जो दवा हम खुद से खाना शुरू कर रहे हैं, वे आपकी बीमारी का निदान कर सकें।
4. आदत बन जाना- बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ दवाइयां जैसे पेनकिलर्स, सोडियम या स्टेरॉयड्स लेना गंभीर हो सकता है। इन दवाओं की आदत पड़ सकती है। ऐसी आदत बन जाना आपको गंभीर रोग दे सकता है, जैसे जिगर या किडनी डिजीज।
5. ओवरऑल हेल्थ पर असर- बिना सही इलाज और अडवाइजरी के दवाइयों का सेवन लंबे समय तक करना कई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। जैसे, दिल की बीमारियां, किडनी फेलियर, हाई बीपी या हार्मोन इंबैलेंस।
क्या करें?
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि बिना अडवाइस के दवा लेने की इस आदत से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले तो बिना डॉक्टर से पूछे दवा न लें। यदि खरीद भी ली है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लें। दवा के पैकेट के लेबल को अच्छे से पढ़ लें और जानकारी प्राप्त करें। अगर दवा खा चुके हैं और उसके बाद कोई समस्या महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
18 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines