Heart Attack Kise Kehte Hain: सीने में दर्द होते ही ज्यादातर लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल हार्ट अटैक का आता है. हालांकि, हर बार सीने में होने वाला दर्द दिल की बीमारी का संकेत नहीं होता. कई बार गर्दन की नस दबने, मांसपेशियों में खिंचाव, एसिडिटी या नसों से जुड़ी समस्या की वजह से भी दर्द सीने तक महसूस हो सकता है. इसलिए एक्सपर्ट एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि दोनों परेशानियों के बीच अंतर समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि हार्ट अटैक में समय पर इलाज जान बचा सकता है. आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के अनुसार हार्ट अटैक और गले की नस दबने से होने वाले दर्द में क्या फर्क होता है और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही क्या करना चाहिए? रोजाना 1 घंटा रूटीन में इन चीजों को करें शामिल
सीने में दर्द किस वजह है?
सीने में दर्द हार्ट अटैक या सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की वजह से हो सकता है. इसलिए कहीं जाने से पहले आपको खुद पता करना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार दर्द गले की नस दबने से भी हो जाता है, जिसे ज्यादातर लोग हार्ट अटैक समझते हैं. एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने हार्ट अटैक का दर्द आमतौर पर सीने के बीच या बाईं ओर दबाव, जकड़न, भारीपन या जलन जैसा महसूस होता है. यह दर्द कुछ मिनट तक बना रह सकता है या बीच-बीच में आ सकता है.
अटैक आने के लक्षण
- सांस में तकलीफ होना
- ठंडा पसीना आना
- मतली या उल्टी
- चक्कर आना
- अचानक कमजोरी या बेचैनी
गले की नस दबने पर कैसा होता है दर्द?
जब गर्दन की नस या सर्वाइकल नर्व पर दबाव पड़ता है तो दर्द गर्दन से शुरू होकर कंधे, हाथ और कभी-कभी सीने तक पहुंच सकता है. इसे कई लोग हार्ट अटैक का दर्द समझ लेते हैं, जिसकी पहचान वक्त पर कर लेनी चाहिए. आप नीचे बताए गए लक्षण की मदद से पहचान कर सकते हैं.
नस दबने के लक्षण
- गर्दन घुमाने पर दर्द बढ़ना
- हाथ या उंगलियों में झुनझुनी या सुन्नपन
- कंधे और बाजू में तेज या चुभने वाला दर्द
- लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से परेशानी बढ़ना
- हाथों की पकड़ कमजोर महसूस होना
नस दबने पर क्या करें?
- अगर आपकी नस दब गई है या सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस का दर्द है तो रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें.
- पूरे दिन काम करते वक्त अपनी गर्दन को सही रखें, क्योंकि गर्दन का पॉश्चर खराब होने की वजह से ऐसा हो सकता है.
- अगर जरूरत से ज्यादा दर्द है तो आपको हल्की फिजियोथेरेपी या एक्सरसाइज करें.
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट कैसे किया जाता है? जानिए किस तरह स्तन कैंसर किया जाता है कंफर्म
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
11 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
13 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
15 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
16 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
20 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines