---विज्ञापन---

अगर आपको भी चाहिए इस शख्स जितनी लंबी उम्र तो जिंदगी में करें ये 5 बदलाव

Tips for Long Life : दुनिया में ऐसे काफी शख्स हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। इन्हें देखकर लगता है कि काश हमारी भी उम्र लंबी हो और दुनिया को अच्छे से देख सकें। उम्र लंबी करना काफी हद तक संभव है। हालांकि इसके लिए खानपान से लेकर एक्सरसाइज और कई तरह की चीजों का पालन करना पड़ता है। जानें, लंबी उम्र कैसे पाएं:

Tips for Long Life : कुछ समय पहले ब्रिटेन के जॉन टिनिसवुड (John Tinniswood) को दुनिया के सबसे बुजुर्ग का खिताब मिला है। वह 111 साल के हैं। वैसे देखा जाए तो आज के समय 100 साल से ज्यादा जीना काफी मुश्किल है। हालांकि अगर डाइट और एक्सरसाइज समेत कुछ दूसरी चीजों को फॉलो करें तो 100 साल की उम्र का आंकड़ा पार किया जा सकता है।

इन तरीकों से करें उम्र लंबी

1. स्मोकिंग से बचें

लंबी उम्र पाने के लिए सबसे जरूरी है कि किसी भी तरह की स्मोकिंग न करें। साथ ही किसी भी तरह के तंबाकू या नशे की दूसरी चीजों से दूर रहें। दरअसल, स्मोकिंग से कोरोनरी आर्टरीज और लंग्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों को कैंसर और स्ट्रोक का खतरा भी ज्यादा होता है। साथ ही इनके अधिक सेवन से कई गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट, लंग्स, लिवर आदि के खराब होने का भी खतरा रहता है।

---विज्ञापन---
Long Live

आप भी 100 साल से ज्यादा जी सकते हैं।

2. फिजिकल एक्टिविटी करें

रोजाना कम से कम 30 मिनट तक फिजिकल एक्टिविटी करें। इसमें योगा, ब्रिक्स वॉक आदि को शामिल कर सकते हैं। खाना खाने के बाद कुछ देर टहलने जरूर जाएं। मेडिटेशन जरूर करें ताकि दिमाग का स्थिरता मिल सके। इससे चीजों पर फोकस अपने में आसानी होगी। वहीं अगर कोई बीमारी जैसे हाइपरटेंशन, प्री-डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर आदि है तो उसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर का परामर्श लें और उसकी बताई दवाओं को समय पर लेते रहें।

3. हेल्दी चीजें खाएं

खाने में फास्ट फूड से बचें। हमेशा हेल्दी फूड खाएं। मौसमी फल और सब्जियों को प्राथमिकता दें। बहुत ज्यादा ऑइली चीजों से बचें। बाहर का खाना न खाएं। घर में खाना पकाने के लिए ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करें। ड्राई फ्रूट्स, स्प्राउट्स और सलाद की मात्रा ज्यादा रखें। कम कैलोरी वाला खाना खाएं। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर समय पर करें। देर रात को खाना खाने से बचें। जल्दी सोएं और जल्दी उठें।

---विज्ञापन---

4. नींद पूरी लें

हर शख्स को दिन में 7 से 9 घंटे सोना चाहिए। नींद पूरी रहती है तो शरीर एक्टिव रहता है। सोने जा रहे हैं तो टीवी, मोबाइल आदि को दूर रखें। अगर 8 घंटे सोते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि रात को 5 घंटे सो गए और 2-3 घंटे की नींद दिन में पूरी कर ली। बेहतर होगा कि एक साथ ही पूरे समय सोएं। नींद अच्छी होनी चाहिए यानी इसमें किसी भी प्रकार की बाधा न आए। एक स्टडी के मुताबिक जो लोग रात में 5 घंटे या इससे कम समय तक सोए, उनमें डिमेंशिया का खतरा ज्यादा पाया गया।

यह भी पढ़ें : पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की होती है लंबी उम्र, लेकिन ज्यादा झेलनी पड़ती हैं ये समस्याएं
यह भी पढ़ें : जापानी लोगों की लंबी उम्र का राज आया सामने, खान-पान में बरतते हैं ये सावधानियां

---विज्ञापन---

5. पॉजिटिव सोच रखें

जिंदगी में बहुत सारी उठक-पटक चलती रहती हैं। इन्हें मैनेज करना सीखें और पॉजिटिव सोच रखें। अगर आप सकारात्मक सोचते हैं तो इससे भी लंबी उम्र तक जीने में मदद मिलती है। कई स्टडी में पता चला है कि पॉजिटिव रहने से दिल की बीमारियां होने का रिस्क कम होता है। ऐसे में आप जितना पॉजिटिव और आशावादी होकर जीवन के प्रति सोच रखेंगे, आपको बीमारियां कम होंगी और आपकी उम्र बढ़ेगी।

First published on: May 05, 2024 03:48 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola