जापानी लोगों की लंबी उम्र का राज आया सामने, खान-पान में बरतते हैं ये सावधानियां

Japanese Eating Habits : जापान के लोग अधिक वक्त तक जिंदा रहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां लोग की औसत उम्र 83 साल है, हालांकि कई लोग ऐसे मिल जाएंगे, जिनकी उम्र 100 साल से भी अधिक है। आखिर क्या है जापानी लोगों का खान-पान?

Japan Average age

Japanese Eating Habits: जापान के लोग धरती पर सबसे अधिक समय तक जिंदा रहने वालों में से एक हैं। जापान के लोगों की औसत आयु 83 साल मानी जाती है। वहां ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जिनकी उम्र 100 साल से भी अधिक है। शरीर को स्वस्थ रखने में सबसे महत्वपूर्ण होती है दिनचर्या और हमारा खाद्य पदार्थ! जापान के लोग इन दोनों चीजों पर विशेष ध्यान देते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं कि जापान के लोगों का वह खाद्य पदार्थ, जिसका सेवन अधिक करते हैं।

विज्ञापन

जापान के लोग खाना थोड़ा-थोड़ा खाते हैं, इससे दो फायदे होते हैं। एक तो खाना जितना जरूरी है उतना ही खाते हैं दूसरा ये कि वह मन से खाते हैं। दोनों ही चीजें हर इंसान को जरूर फॉलो करनी चाहिए। वह खाना धीरे-धीरे खाते हैं, वह अच्छे से चबाकर खाते हैं। इससे वह खाने का स्वाद भी लेते हैं।

विज्ञापन

संतुलित भोजन

जापान के लोग संतुलित भोजन करते हैं, जिसमें चावल, टोफू, नूडल्स, सब्जी, अचार और सूप आदि शामिल करते हैं। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते रहते हैं। इन खाद्य पदार्थों से शरीर को जरूरी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन मिलते रहते हैं जो उन्हें स्वस्थ रखते हैं।

फर्मेन्टेड भोजन का सेवन

जापान के खाद्य पदार्थों में फर्मेन्टेड खानों की मुख्य भूमिका होती है। इस प्रोसेस में बैक्टीरिया, ईस्ट जैसे सूक्ष्मजीव स्टार्च और शुगर जैसे कार्ब्स को अल्कोहल या एसिड में बदल जाते हैं। फर्मेंटेड फूड को बनाने के लिए फूड प्रोडक्ट को कुछ घंटों के लिए रूम टेम्परेचर पर छोड़ दिया जाता है, ठीक उसी तरह जैसे हमारे यहां इडली बनाई जाती है। ये प्रोबायोटिक्स और लाभदायक बैक्टीरिया से भरपूर होते हैं। ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

सीजन के अनुसार ताजे खाद्य पदार्थ

जापान के लोग सीजन के अनुसार, अपने खाद्य पदार्थ को बदल लेते हैं, इससे समय के अनुसार जरूरी पोषक तत्व साल भर मिलते रहते हैं। इसमें ताजे फल, सब्जियां और समुद्र में मिलने वाले जीव आदि शामिल हैं। इसे जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट मिलते रहते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

विज्ञापन

दूध, दही और मांसाहार

जापान के लोग खाने में मछली, मांस के साथ साथ अंडे और दूध दही का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि वह इसका सेवन संतुलित रखते हैं। मछली में ऐसे कई विटामिन पाए जाते हैं तो इंसान को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ