---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की होती है लंबी उम्र, लेकिन ज्यादा झेलनी पड़ती हैं ये समस्याएं

Women Live Longer Than Men : महिलाओं की उम्र पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। यह बात एक रिसर्च में सामने आई है। रिसर्च में बताया गया है कि महिलाएं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बीमारियों और दूसरी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

Women Live Longer Than Men : अगर आपको लगता है कि पुरुष महिलाओं के मुकाबले ज्यादा जीते हैं तो आप गलत हो सकते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक महिलाओं की उम्र पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। यह रिसर्च लेंसेंट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीने के बावजूद भी महिलाओं को हेल्थ संबंधी समस्याओं का ज्यादा सामना करना पड़ता है। यह रिपोर्ट ग्लोबल जेंडर हेल्थ गैप के बारे में बताती है। एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं की हेल्थ को सुधारने के लिए जल्द ही एक्शन लेने की जरूरत है।

Gender Health Gap

Gender Health Gap

इस तरह की बीमारियां होती हैं ज्यादा

रिपोर्ट के मुताबिक जब पुरुषों और महिलाओं की हेल्थ की बात सामने आती है तो इसके बीच में काफी गैप आ जाता है। पिछले तीन दशकों में इस हेल्थ गैप को भरने की प्रगति काफी धीमी हुई है। यह स्टडी दुनिया की 20 बड़ी बीमारियों को लेकर की गई है। रिसर्च में सामने आया है कि महिलाओं की मांसपेशियां, मेंटल हेल्थ, सिर दर्द आदि से जुड़ी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं पुरुषों में समय से पहले मृत्यु, दिल से संबंधित बीमारियां, सांस और लिवर से संबंधित बीमारियां, कोरोना और सड़क दुर्घटनाओं का ज्यादा सामना करना पड़ा है।

---विज्ञापन---

उम्र के साथ बढ़ रहा अंतर

रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं और पुरुषों के बीच हेल्थ का अंतर उम्र के साथ लगातार बढ़ता है। इसमें महिलाओं में बीमारी होने की आशंका पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती जाती है। हालांकि इसके बावजूद उनकी उम्र पुरुषों से ज्यादा होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स एंड इवैल्यूशन (IHME) में डॉ. लुइसा सोरियो ने बताया कि इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि पिछले 30 साल से भी ज्यादा समय से लोगों की हेल्थ संबंधी समस्याएं बहुत ज्यादा सुधरी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : इस मामले में महिलाएं होती हैं पुरुषों से मजबूत, कारण जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

---विज्ञापन---

उम्र ज्यादा तो बीमारी भी ज्यादा

महिलाओं की उम्र बेशक ज्यादा होती हो लेकिन उनकी हेल्थ संबंधी समस्याएं भी उतनी ही ज्यादा होती हैं। इस स्टडी में 10 साल से ज्यादा के 10 हजार लोगों को शामिल किया गया। इस दौरान उनकी हेल्थ संबंधी समस्याओं का आकलन किया गया। इसमें सामने आया कि कमर दर्द और डिप्रेशन सहित कई बीमारियां महिलाओं में ज्यादा देखी गईं।

First published on: May 02, 2024 04:49 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola