मौसम में हल्का बदलाव कई लोगों की सेहत पर असर डालता है, जिसके कारण लोग आम सर्दी-जुखाम के शिकार हो जाते हैं. यह स्वास्थ्य समस्या आम है, लेकिन कई लोगों को बहुत परेशान कर देती है. सर्दी-जुखाम के कारण, हर वक्त नाक बहना, सिर में दर्द, आंख ठीक से ना खुलना, बार-बार छींक आना आदि जैसी समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है. ऑफिस में काम करते वक्त सर्दी-जुखाम हो जाए, तो काम भी बुरी तरह प्रभावित होता है. लेकिन सवाल उठता है कि हम सर्दी-जुखाम की स्थिति में ऐसा क्या करें कि हम जल्दी रिकवर कर जाएं? आइए जानते हैं इस स्टोरी में.
यह भी पढ़ें: क्या सर्जरी के बाद दोबारा हो सकता है मोतियाबिंद? AIIMS के डॉक्टर ने दिया जवाब, बताई Cataract से जुड़ी जरूरी बातें
दूसरों तक फैलने से रोके
मौसम बदलते समय सर्दी-जुकाम, नाक बहना, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं. NHS के अनुसार, ज्यादातर लोगों में इन लक्षणों के लिए किसी खास इलाज की जरूरत नहीं होती. ऐसे में लक्षणों को मैनेज करने और वायरस को दूसरों तक फैलने से रोकने पर ध्यान देना जरूरी है. हालांकि, कुछ दुर्लभ मामलों में वायरल संक्रमण आगे चलकर बैक्टीरियल संक्रमण, जैसे निमोनिया, का कारण बन सकता है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटीबायोटिक्स की जरूरत पड़ सकती है. अगर आपको या आपके बच्चे को ये समस्याएं हों, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं और दवा या सलाह लें:
- सांस लेने में दिक्कत या तेज सांस चलना
- डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी)
- 4 दिन से ज्यादा समय तक बुखार रहना
- ऐसे लक्षण जो 10 दिन से ज्यादा समय तक बने रहें और उनमें कोई सुधार न हो
- बुखार या खांसी जैसे लक्षण, जो पहले ठीक हों और फिर वापस आ जाएं या और बिगड़ जाएं
- पुरानी बीमारी का बढ़ना या बिगड़ना
कैसे पाएं आम सर्दी-जुखाम से राहत?
NHS के अनुसार, सर्दी-जुकाम में बड़ों के लिए ओवर-द-काउंटर (OTC) दवाएं जैसे दर्द और बुखार कम करने वाली दवाएं लक्षणों से कुछ वक्त के लिए राहत दे सकती हैं. खुद से लेने के बजाय हमेशा, इन्हें डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही लें और अगर आप पहले से कोई दूसरी दवा लेते हैं, तो डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं.
बच्चों को सर्दी-जुखाम हो जाए, तो क्या करें?
NHS के अनुसार, बच्चों में सर्दी-जुकाम के लक्षणों को लेकर खास सावधानी जरूरी है. 6 साल से कम उम्र के बच्चों को OTC खांसी-जुकाम की दवाएं देने की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि इनके गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
- खूब आराम करें.
- खूब तरल पदार्थ (पानी, जूस, सूप आदि) पिएं.
- साफ ह्यूमिडिफायर या कूल मिस्ट वेपोराइजर का इस्तेमाल करें.
- सलाइन नेजल स्प्रे या ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
- छोटे बच्चों की नाक से बलगम साफ करने के लिए रबर सक्शन बल्ब का इस्तेमाल करें.
- गर्म पानी के कटोरे या शॉवर से निकलने वाली भाप लें.
- छोटे बच्चे के साथ ऐसे बाथरूम में बैठें जहां शॉवर से भाप निकल रही हो.
- गले की खराश या खांसी के लिए लोजेंज (गोली) या कफ ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
- 4 साल से कम उम्र के बच्चों को लोजेंज न दें.
- बड़ों और कम से कम 1 साल के बच्चों की खांसी में आराम के लिए शहद का इस्तेमाल करें.
- लेकिन 1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: High BP: ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं तो बढ़ सकता है जान का खतरा! दिल से किडनी तक ऐसे पहुंचता है नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
16 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
17 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
17 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
19 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
20 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
22 hrs agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines