Long Life Secrets: लगभग 20 सालों पहले इटली सार्डिनिया आइलैंड पर ही वैज्ञानिकों ने दुनिया के पहले तथाकथित ब्लू जोन की पहचान की थी. यह एक भौगोलिक क्लस्टर था जहां के लोग बहुत ज्यादा लंबी उम्र जीते हैं. अब वैज्ञानिकों को ऑरिजनल ब्लू जोन से 110 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित बोलोटाना (Bolotana) एक और जगह मिल गई है जहां की महिलाएं लंबी उम्र तक जीती हैं. फ्रंटियर्स इन एजिंग में छपी इस नई स्टडी में वैज्ञानिकों को इस बात के सबूत मिले हैं कि इस क्षेत्र में खासतौर से बोलोटाना में महिलाएं बहुत लंबी उम्र जीती हैं.
यह भी पढ़ें – World Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी, जानिए किन कारणों से Blind हो सकता है व्यक्ति
70 साल की महिला जी सकती है 100 साल
वैज्ञानिकों ने अपने एनालिसिस में 2021-2025 के डेमोग्राफिक डाटा का इस्तेमाल किया और पाया कि औसत 70 साल की महिला के 20.85 साल और जीने की संभावना है, वहीं 70 के बाद नुओरो प्रांत में 18.61 साल, पूरे सार्डिनिया में 18.4 और पूरे इटली में 18.6 साल महिलाएं और जी सकती हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 70 साल की महिला के 100 साल तक जीने की अनुमानि संभावना 13.83% है जबकि दूसरी जगहों पर संभावना कम देखी गई है. नुओरो में यह संभावना 4.33%, सार्डिनिया में 4.43% और पूरे इटली में 3.54% है.
दीर्घायु की संभावना दुनियाभर में सबसे ज्यादा
70 साल की महिला के 100 साल तक जीने की संभावना बोलोटाना में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की महिलाओं में देखी गई इसी वैल्यू से 3 गुना ज्यादा है. वहीं, बोलोटाना महिलाओं के लिए 70 साल की कुल जीवन प्रत्याशा और 100 सालों तक जीवित रहने के पैटर्न के अनुसार इन महिलाओं की दीर्घायु की संभावना दुनियाभर में असाधारण रूप से ज्यादा है.
पुरुषों की आयु में नहीं दिखा यह पैटर्न
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की आयु में यह पैटर्न देखने को नहीं मिलता है. बोलोटाना में पुरुष भले ही लंबी उम्र जीते हैं लेकिन उनमें यह पैटर्न नहीं दिखता है. हालांकि, रिसर्चर्स का कहना है को बोलोटाना में एक 70 साल के पुरुष की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 16.02 साल है जोकि नेशनल इटेलियन एवरेज (15.48 साल) के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है.
बोलोटाना में महिलाएं लंबी उम्र क्यों जीती हैं
बोलोटाना में महिलाओं की इतनी लंबी जिंदगी (Long Life) की वजह पता नहीं है और रिसचर्स मानते हैं कि यह उनके डेमोग्राफिक एनालिस के दायरे से बाहर था लेकिन वे सुझाव देते हैं कि इंडिविजुअल-लेवल-स्टडीज से बायोलॉजिकल, बिहेवियरल और सोशल कोंट्रिब्यूटर्स का पता लगाया जा सकता है.
रिसर्चर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि महिलाओं के इस लंबी उम्र जीने की कुछ वजहें हो सकती हैं, जैसे जेनेटिक बैकग्रांड, खाने का तरीका, फिजिकल एक्टिविटी, परिवार का सपोर्ट, समाज में मेलजोल, एक ही जगह पर रहना और देखभाल तक बेहतर पहुंच.
रिसर्चर्स मानते हैं कि इस गांव का वातावरण भी लंबी उम्र की वजह हो सकता है. यहां लोग पहाड़ी इलाकों में रहते हैं, खाना ज्यादातर यहीं उगाया जाता है और लोग मिल-जुलकर रहते हैं. करीबी समुदाय में लोग एकदूसरे का ख्याल रखते हैं और आवागमन के लिए गाड़ियां नहीं हैं बल्कि लोग पैदल चलते हैं.
यह भी पढ़ें – बवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, यहां जानिए सही ट्रीटमेंट कैसे होता है और किस तरह मिलता है आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
12 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
12 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
21 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Frontiers in Aging
First published on:
Know More: Editorial Guidelines