वैज्ञानिकों ने खोज निकाला एक नया रंग, नहीं देखी अभी तक किसी ने एक झलक, जानें इसका नाम

वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक नए रंग की खोज करने का दावा किया है, जिसे इससे पहले किसी इंसान ने नहीं देखा है। साथ ही वैज्ञानिकों ने इसका नाम ‘ओलो’  रखा है, जिसे देखना मुश्किल है। आइए जानते हैं कि रिसर्च में क्या सामने आया है?

Health News

Health News

विज्ञापन
Advertisment

वैज्ञानिकों का मानना है कि इन परिणामों से संभावित रूप से कलर ब्लाइंडनेस पर शोध को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेसर रेन एनजी, जो प्रयोग में भाग लेने वाले पांच लोगों में से एक ने शनिवार को बीबीसी रेडियो 4 के टुडे कार्यक्रम में बताया कि ओलो वास्तविक दुनिया में देखे जाने वाले किसी भी रंग से ज्यादा सैचुरेटेड है।

क्या कहते हैं प्रोफेसर एनजी

प्रोफेसर एनजी ने कहा कि मान लीजिए कि आप अपने पूरे जीवन में घूमते हैं और आपको केवल गुलाबी, बेबी पिंक, पेस्टल पिंक ही दिखाई देता है और फिर एक दिन आप ऑफिस जाते हैं और कोई व्यक्ति शर्ट पहने हुए होता है। ये सबसे डर्क बेबी पिंक होता है जिसे आपने कभी देखा है और वे कहते हैं कि यह एक नया रंग है और हम इसे लाल कहते हैं।

विज्ञापन

टीम के प्रयोग के दौरान, शोधकर्ताओं ने प्रत्येक प्रतिभागी की एक आंख की पुतली में लेजर बीम चमकाई। अध्ययन में 5 प्रतिभागी थे, जिसमें चार पुरुष और एक महिला थीं। इनकी रंग की नजर सामान्य थी। प्रतिभागियों में से 3 जिनमें प्रोफेसर एनजी भी शामिल थे और शोध पत्र के सह-लेखक भी थे।

हालांकि प्रोफेसर एनजी ने ये स्वीकार किया कि ओलो को देखना तकनीकी रूप से बहुत मुशकिल है, लेकिन टीम यह देखने के लिए निष्कर्षों का अध्ययन कर रही है कि कलर ब्लाइंड लोगों के लिए इसका संभावित रूप से क्या मतलब हो सकता है, जिन्हें कुछ रंगों के बीच अंतर करना मुश्किल लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ