Vrat Tips For Sawan: विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियों के अलावा पुरुष भी सावन का व्रत रखते हैं. लेकिन, व्रत के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते और व्रताहार समझकर उन चीजों को खाने लगते हैं जो उनकी सेहत को बिगाड़ने वाली साबित हो सकती हैं. व्रत की यही गलतियां (Fasting Mistakes) तबीयत बिगाड़ने वाली साबित होती हैं. ऐसे में यहां जानिए किन बातों का ध्यान रखकर सेहत को अच्छा और शरीर को एनर्जेटिक रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- शुगर बढ़ने पर क्या-क्या महसूस होता है? जानिए शरीर पर कैसे बदलाव आने लगते हैं नजर
सावन सोमवार के व्रत में इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
पानी पीते रहें
व्रत वाले दिन खासतौर से दिनभर पानी पीते रहें. पानी पीते रहने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है. इसे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर का फ्लुइड बैलेंस बना रहता है सो अलग.
शुगरी फूड्स से परहेज जरूरी
व्रत रखने वाले अक्सर ही मिठाई और फलाहार के रूप में शुगरी फूड्स जैसे मीठी नमकीन, मिठाइयां और अन्य चीजें ज्यादा खाने लगते हैं. इससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
शरीर को दें आराम
अगर व्रत के दौरान बिल्कुल भी आराम ना किया जाए तो इससे तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप शरीर को आराम करने का मौका दें.
तला हुआ ना खाएं
सावन सोमवार के व्रत में शाम के समय या रात में व्रत रखने वाला व्यक्ति अक्सर ही व्रत वाली उन चीजों को खा लेता है जिन्हें तलकर बनाया जाता है, जैसे व्रत वाले पुए, पकौड़े या फिर कटलेट. दिनभर साफ खाने पर शाम को यह तला हुआ भोजन किया जाए तो पाचन खराब होते देर नहीं लगती है.
खाएं ये चीजें
व्रत के दौरान फल खाएं, ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) खाएं, दूध और दही के अलावा शकरकंदी वगैरह खाएं. इससे शरीर में एनर्जी रहती है और कमजोरी नहीं होती. ध्यान रखें कि आप एक बार में बहुत ज्यादा ना खा लें बल्कि थोड़ा-थोड़ा ही खाएं.
किन लोगों को रखना चाहिए खास ध्यान
अगर आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी के मरीज हैं और व्रत रखने की जिद कर रहे हैं तो व्रत के दौरान खासतौर से अपनी सेहत का ध्यान रखें. डॉक्टर से सलाह लेकर ही व्रत रखें. घर के बच्चे या बूढ़े भी व्रत रख रहे हैं तो उनकी डाइट का भी दिनभर में ख्याल रखें. व्रत निर्जला नहीं है तो इसे कठिन ना बनाएं और दिनभर में दूध, दही, छाछ और नारियल पानी वगैरह कुछ लें और थोड़ा-थोड़ा खाते-पीते रहें.
व्रत के अगले दिन रखें इस बात का ध्यान
व्रत तोड़ने के तुरंत बाद और अगले दिन लोग व्रत की भरपाई के लिए एकसाथ बहुत ज्यादा खाने लगते हैं या बहुत तला-भुना और मसालेदार खाना खा लेते हैं. इसे शरीर झेल नहीं पाता और पाचन खराब हो जाता है. ऐसे में आप यह गलती ना करें. व्रत के बाद भी कम से कम एक दिन अपनी डाइट को क्लीन रखें. इससे पाचन तंत्र नहीं बिगड़ेगा.
यह भी पढ़ें – लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver में कौन से 7 फल खा सकते हैं, फायदा देते हैं ये फ्रूट्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
47 mins agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
14 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
18 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
20 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
22 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines