Sawan 2025: आज से देश में सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने भगवान शिव की आराधना की जाती है और उपवास रखने का भी चलन है। यह पवित्र महीना माना जाता है इसलिए लोग इस महीने शाकाहारी भोजन खाते हैं। हालांकि, लोगों को यह समझने की जरूरत है कि इस महीने में शाक-सब्जी खाना सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों के अनुसार नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी खाना चाहिए। दरअसल, सावन के महीने में डाइजेशन धीमा हो जाता है, क्योंकि सूरज की किरणें लोगों को पर्याप्त नहीं मिल पाता है, जिस कारण पाचन की समस्याएं होती हैं।
सात्विक डाइट क्या है?
सात्विक डाइट का मतलब ऐसा भोजन खाना, जो सिर्फ शुद्ध शाकाहारी नहीं बल्कि ऐसा खाना, जो आयुर्वेदिक परंपराओं से जुड़ा हो। इसे खाने से मानसिक और आत्मिक शांति मिलती है। ये भोजन पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जो हमें हर साल खाने पर भी लाभ देते हैं। सात्विक भोजन में खाएं ये फूड्स।
सात्विक डाइट में खाएं जाने वाले 3 सुपर फूड्स
1. साबूदाना
साबूदाना ऐसा फूड है, जिसे खाने से न सिर्फ व्रत सफल होगा बल्कि यह भोजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मानसून में शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं।
2. नट्स एंड सीड्स
हालांकि, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खाने से शरीर को फैट के गुड सोर्स मिलते हैं, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं। बादाम, काजू, अखरोट से लेकर कद्दू के बीज, तिल आदि खाने से बॉडी का प्रोटीन भी पूरा होता है।
3. सामक चावल
इस मौसम में हमें सामान्य सफेद चावलों की जगह सामक चावल खाना चाहिए। ये हल्के और आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं। इनकी मदद से शरीर को कार्ब्स भी मिलते हैं, जो उपवास में होने वाली कमजोरी को दूर करते हैं।
क्या न खाएं?
- मांसाहारी भोजन पचने में सामान्य से ज्यादा समय ले सकते हैं।
- गेहूं, चावल जैसे अनाज भी देरी से पचते हैं।
- लहसुन-प्याज जैसी चीजें इस मौसम में पेट में गर्मी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- फोन एडिक्शन से दूर रहने का आसान तरीका डिजिटल डिटॉक्स, 3 टिप्स से मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
14 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
17 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
19 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
19 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
22 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines