Sanjay Dutt Cancer: संजय दत्त कैंसर सर्वाइवर रह चुके हैं और खुद को कैंसर वॉरियर कहते हैं. संजय ने अपनी कैंसर जर्नी को लेकर अक्सर बात की है और अन्य कैंसर पीड़ितों को अपनी जर्नी से प्रेरित करने की कोशिश भी करते हैं. हाल ही में AIG हॉस्पिटल्स के डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी से बातचीत में संजय दत्त ने अपने फेफड़ों के कैंसर के बारे में बताया. संजय दत्त को अगस्त, 2020 में फेफड़ों का कैंसर हुआ था. इस समय संजय फेफड़ों की कैंसर की स्टेज 4 (Stage 4 Lung Cancer) में थे. मुंबई में संजय का कैंसर ट्रीटमेंट चला जिसके बाद अक्टूबर 2020 में वे कैंसर फ्री हो गए. इस दौरान संजय किस तरह कैंसर के दर्द से उभरे और कैसे कैंसर से लड़े, जानिए यहां.
यह भी पढ़ें – बलगम में खून आने का क्या मतलब हो सकता है? मेदांता के डॉक्टर ने बताया किन बीमारियों का है लक्षण
फेफड़ों के कैंसर से कैसे लड़े संजय दत्त
संदय दत्त ने कैंसर को लेकर कहा कि, “आपको फाइटर बनना ही पड़ता है. आप हार नहीं मान सकते, जैसा कि मैने कहा आपको परेशानी का सामना करना होगा.” संजय दत्त का मानना है कि चाहे कोई भी दिक्कत हो और चाहे कुछ भी हो जाए, व्यक्ति को परेशानी से भागने के बजाय उससे डील करना चाहिए.
फेफड़ों के कैंसर की स्टेज 4 को संजय ने कैसे सर्वाइव किया इसपर वे कहते हैं कि “मेरे लिए यह किसी वायरल फ्लू जैसा था.” संजय दत्त ने कहा कि वे कैंसर को वायरल फ्लू मानकर इससे लड़ते रहे.
संजय दत्त ने बातचीत में कहा कि वे जानते हैं कि कैंसर की कीमोथैरेपी में बाल जाने लगते हैं और यह एक मुश्किल समय होता है लेकिन इसका सामना करना जरूरी है, चाहे कुछ भी हो जाए मुस्कुराते हुए इसे फेस करना होगा.
फेफड़ों के कैंसर की स्टेज 4 में क्या होता है
फेफड़ों के कैंसर की स्टेज 4 में कैंसर को मेटास्टेसिस कहते हैं. इस स्टेज में ट्यूमर अपनी ऑरिजनल जगह से निकलकर शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने लगता है. इस स्टेज में कैंसर की सेल्स फेफड़ों से निकलकर दिमाग, हड्डियों, लिवर और एड्रेनल ग्लैंड्स में फैल सकती हैं.
स्टेज 4 फैफड़ों के कैंसर में कैसे लक्षण दिखते हैं
- लगातार खांसी आ सकती है
- खांसते हुए मुंह से खून निकल सकता है
- आवाज में बदलाव हो जाता है
- भूख कम होने लगती है
- बिना कोशिश के वजन कम होने लगता है
- सांस लेने में दिक्कत आने लगती है
- शरीर में हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है
- फेफड़ों से जुड़े इंफेक्शंस होने लगते हैं
- सिर में दर्द रह सकता है और चक्कर महसूस होते हैं
- हड्डियों में दर्द महसूस होता है.
यह भी पढ़ें – दोनों किडनी खराब होने के क्या संकेत हैं? जानिए कैसे दिखते हैं Kidney Failure के शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 hr agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
3 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
22 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines