बलगम में खून आने का क्या मतलब हो सकता है? मेदांता के डॉक्टर ने बताया किन बीमारियों का है लक्षण
Balgam Me Khoon Aana: बलगम में खून आना एक ऐसी दिक्कत है जिसे इग्नोर करना आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि बलगम में खून आने की दिक्कत को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

Blood In Mucus Causes: बलगम में खून आने को इग्नोर करना एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. यह कहना है मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी, चेस्ट ऑनको-सर्जरी एंड रोबोटिक चेस्ट सर्जरी के चेयरमेन डॉ. अरविंद कुमार का. डॉ. अरविंद कुमार ने यूट्यूब शॉर्ट्स में शेयर किए गए वीडियो में बलगम में खून आने के बारे में बताया है. डॉक्टर बताते हैं कि बलगम में खून आना (Balgam Me Khoon Aana) ऐसी दिक्कत है जिसे अक्सर ही लोग इग्नोर कर देते हैं. डॉक्टर का कहना है कि अगर 1-2 बार यह दिक्कत हो तो लोग ध्यान नहीं देते, लेकिन अगर बलगम में एक बार भी खून आया है तो इसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
फेफड़ों में है गड़बड़ी
2 / 7अगर बलगम में खून नजर आता है तो इसका मतलब है कि आपके फेफड़ों में कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है. यह दिक्कत निमोनिया से लेकर टीबी या कैंसर तक का लक्षण हो सकती है.
डॉक्टर से संपर्क करना है जरूरी
3 / 7बलगम में खून आने पर डॉक्टर से तुरंत जांच करवाना जरूरी है. छाती का एक्सरे करवाने के बाद भी अगर ये दिक्कत होती है तो सीटी स्कैन या ब्रोंकोस्कोपी जरूर करवाएं.
बलगम में खून आना और फेफड़ों का कैंसर
4 / 7बलगम में खून आना फेफड़ों के कैंसर के लक्षणों में शामिल है. कैंसर में छोटी रक्त वाहिनियां फट सकती हैं जिससे खांसते हुए मुंह से बलगम के साथ खून आ सकता है.
फेफड़ों का कैंसर क्या होता है
5 / 7कैंसर वह स्टेज है जिसमें शरीर के टिशूज अनकंट्रोल्ड और अनरेग्युलेटेड तरीके से ग्रो करने लगते हैं. इससे आस-पास के टिशूज खराब होकर पूरे शरीर में फैलने लगते हैं. इसे ही कैंसर कहते हैं. यह चीज जब फेफड़ों में होती है तो फेफड़ों का कैंसर कहलाती है.
फेफड़ों के कैंसर के और कौन से लक्षण हैं
6 / 7लगातार 3 हफ्तों तक खांसी आना, सीने में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ होना, आवाज का लंबे समय तक बैठे रहना, लगातार थकान रहना और फेफड़ों का बार-बार संक्रमण होना फेफड़ों के कैंसर का लक्षण होता है.
किन लोगों में ज्यादा है खतरा
7 / 7फेफड़ों का कैंसर धूम्रपान करने वालों में, लंबे समय तक सेंकड हैंड स्मोक के संपर्क में रहना, ज्यादा प्रदूषण में रहना और जिन लोगों के परिवार में फेफड़ों के कैंसर की हिस्ट्री रही हो उनमें भी फेफड़ों के कैंसर का खतरा रहता है. यह भी पढ़ें - ये 5 चीजें चुपचाप आपके दिल को कर रही हैं कमजोर, डॉक्टर ने कहा आज ही बदलें ये आदतें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.