Saif Ali Khan Fitness: सैफ अली खान को बॉलीवुड का सबसे फिट ही नहीं बल्कि सबसे वर्सेटाइल एक्टर भी कहा जाता है. सैफ अपनी फिल्मों से तो लोगों का दिल जीतते ही हैं, लेकिन फैंस उनकी फिटनेस को भी कुछ कम पसंद नहीं करते हैं. सैफ ऐसे सेलेब्रिटी हैं जो 56 में भी 36 के लगते हैं. सैफ की इस फिटनेस का राज उनकी हेल्दी डाइट (Healthy Diet) और लाइफस्टाइल है. ऐसे में यहां जानिए जानिए सैफ किन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं और किस तरह फिट रहते हैं.
यह भी पढ़ें – Sadhguru ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने का नुस्खा, शहद में रातभर भिगोएं ये 2 चीजें और दिन में खाएं 3 बार
कैसी है सैफ अली खान की डाइट
सैफ अली खान ने कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान अपनी डाइट के बारे में बताया था कि वे किन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं और किन्हें नहीं. सैफ ने कहा, “मैं थोड़ा हेल्दी लंच करना पसंद करता हूं. मैं डिनर में अक्सर ही मीट खाता हूं. मुझे वेजीटेरियन लंच अच्छा लगता है. तो मैं नाश्ते में टोस्ट के साथ अंडे खाता हूं और लंच में आमतौर पर सब्जी, भिंडी, दाल या गाजर-मटर जैसी सब्जी एक रोटी के साथ खाता हूं. तो यह काफी बेसिक है. मैं कभी-कभार मछली और चावल खाता हूं.”
फिल्म की शूटिंग के दिनों में भी सैफ की कोशिश रहती है कि वे घर का ही खाना खाएं. सैफ को लगता है कि शूटिंग के दौरान मिलने वाला खाना हमेशा हेल्दी नहीं होता है और इसीलिए घर से खाना ले जाना ज्यादा बेहतर है. सैफ कहते हैं, “कई बार, दुर्भागयवश, फिल्म यूनिट फूड नहीं खाना चाहिए अगर आप फिट होना चाहते हैं. इसीलिए में शूटिंग के दौरान घर से ही खाना लेकर जाता हूं. लेकिन, अगर हम हॉलिडे पर गए हैं या विदेश में शूट कर रहे हैं तो फिल्म सेट पर मिलने वाला देसी खाना हमेशा डाइट फ्रेंडली नहीं होता.”
हैवी डिशेज से रहते हैं दूर
सैफ यूं तो स्वादिष्ट और लाजवाब खाना खाना पसंद करते हैं लेकिन उनकी हेल्थ हमेशा ही उनकी प्रायोरिटी रहती है. सैफ कहते हैं, “मुझे उस तरह का रिच फूड अच्छा नहीं लगता है, ज्यादा से ज्यादा शाम के समय कबाब.”
खानपान में सैफ ज्यादातर डाइट फूड को ही शामिल करते हैं. वे खाने के लिए नहीं जीते हैं बल्कि सर्वाइवल के लिए खाते हैं. सैफ बताते हैं कि पटौदी में भी सैफ और उनकी पत्नी सिंपल खाना खाना ही पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें – Shilpa Shetty 51 की उम्र में भी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए करती हैं यह योग, आप भी जानिए शिल्पा की फिटनेस का राज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर क्या है डाइसेफेलिस पैरापैगस, जिसमें एक शरीर पर होते हैं दो सिर?
31 mins agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
19 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
20 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines