Saffron and Fennel Tea Benefits: अक्सर आपने सुना होगा कि लोग सुबह उठकर या नींद भगाने के लिए चाय पीते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी चाय लाए हैं, जिसे आप रात को सोने से पहले 1 कप पी सकते हैं। इससे आपकी नींद की क्वालिटी बढ़िया हो जाएगी, साथ-साथ अनेकों फायदे भी मिलेंगे। यह आम दूध और पत्ती से तैयार की जाने वाली चाय नहीं है। इसे बनाने में 2 सबसे बेहतरीन चीजों का इस्तेमाल किया गया है- केसर और सौंफ। इन दोनों के गुणों की बात करें तो सौंफ खाने से पाचन बेहतर होता है, गैस नहीं बनती और विटामिन्स मिलते हैं। वहीं, केसर में मूड को बूस्ट करने वाले फायदेमंद गुण होते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार होता है। इन दोनों को साथ मिला दें तो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक बन जाएगी, जो आपको बेहतरीन फायदे दे सकती है।
केसर-सौंफ की चाय पीने के फायदे
1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
केसर और सौंफ दोनों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इस चाय को पीने से तनाव मुक्त रहते हैं और आपकी सेहत के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी सही रहता है।
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
2. बेहतर नींद
आमतौर पर कहा जाता है कि सोने से पहले चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे नींद प्रभावित होती है। केसर और सौंफ के मिश्रण वाली यह चाय अगर आप सोने से पहले पीते हैं, तो आपको बेहतर और गहरी नींद आएगी। इस चाय के नियमित सेवन से आपकी ओवरऑल स्लीप हैबिट में भी काफी सुधार होगा।
photo credit- freepik
3. मूड स्विंग्स
आजकल मूड स्विंग्स भी एक आम समस्या बन गई है। दिनभर में इतनी सारी गतिविधियों और प्रतिक्रियाओं से शरीर का हार्मोनल बैलेंस डगमगाने लगता है, जिससे मूड स्विंग्स होते हैं। केसर और सौंफ वाली चाय को पीने से मूड स्विंग्स की समस्या दूर होगी। ये आपके मूड को बेहतर बनाए रखने के लिए सहायता करती है।
4. पाचन
केसर और सौंफ की चाय पीने से डाइजेशन इंप्रुव होता है। केसर और सौंफ के गुण पेट में हो रही गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना खाने के बाद और सोने से पहले इस चाय को पीते हैं, तो आपको जल्दी ही पाचन संबंधित समस्याओं में राहत मिलेगी।
5. महिलाओं के लिए फायदेमंद
जिन औरतों को पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द और ऐंठन की समस्या महसूस होती है, उन्हें उन दिनों में विशेष रूप से इस चाय को पीना चाहिए। केसर को पहले भी कई रिपोर्ट्स में मासिक धर्म में होने वाली दिक्कतों में फायदेमंद माना गया है। सौंफ में भी गैस और ऐंठन दूर करने वाले गुण है, इसलिए पीरियड्स के दौरान भी इस चाय का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।
कैसे बनती है सौंफ-केसर की चाय?
इसके लिए आपको 1 सॉसपैन में एक कप पानी उबालना होगा। इसके बाद इसमें 1 चम्मच सौंफ और केसर के कुछ धागे डालकर 5 मिनट तक अच्छे से उबालना होगा। इसे ऐसे ही पिया जा सकता है, नहीं तो आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस या फिर शहद डाल सकते हैं। अंत में छानकर गरमागरम पिएं।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
58 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines