सेहत के लिए रामबाण है सफेद पेठा, फायदे जानकर आप भी करना चाहेंगे अपनी डाइट में शामिल!

Safed Petha Benefits: सफेद पेठा की सब्जी सेहत के लिए गुणकारी है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करने के साथ-साथ कई समस्याओं में मददगार है। जानिए पेठा क्या-क्या फायदे कर सकता है।

Wax gourd vegetable health benefits in pregnancy Wax gourd vegetable health benefits for skin Wax gourd vegetable health benefits for hair Wax gourd vegetable health benefits ayurveda Wax gourd vegetable health benefits and side effects side effects of drinking ash gourd juice ash gourd benefits ayurveda how much ash gourd juice to drink daily

Image Credit: Freepik

Safed Petha Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए हर कोई अपनी डाइट में बदलाव करता है। कई लोग ताजे फलों और हरी सब्जियों के जूस का सेवन करते हैं। इसी तरह हरी सब्जियों में से एक है सफेद पेठा की सब्जी। सफेद पेठा को अलग-अलग नाम से जानते हैं, जैसे- ऐश गोर्ड और विंटर मेलन। पेठा में विटामिन सी और बी भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए जरूरी है।

विज्ञापन

इसको खाने से कई फायदे मिलते हैं। आप चाहे तो सफेद पेठे से बने जूस का सेवन, सूप, पेठा की मिठाई, सब्जी बहुत ही फायदेमंद रहती है। सफेद पेठा का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। पेठे से बनने वाला सूप डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इससे बनने वाली मिठाइयां, पेठा, पेठा कैंडी खाने में बहुत ही टेस्टी होती हैं। तो चलिए जान लेते हैं, सफेद पेठा के फायदे।

विज्ञापन

सफ़ेद पेठा का जूस पीने से मिलेंगे ये ज़बरदस्त फायदे, देखें ये Video-

वजन कम करने में कारगर

विज्ञापन

सफेद पेठा में कैलोरी कम पाई जाती है। इसे खाने से वजन मेंटेन करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी और बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की हड्डियों से जुड़ी परेशानी को दूर करने में कारगर है।

पाचन में सुधार करे

विज्ञापन

सफेद पेठा में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो आपके पाचन को हेल्दी रखने में मददगार है। आपको अगर कब्ज की समस्या है, तो डाइट में सफेद पेठा को शामिल करें।

विज्ञापन

डायबिटीज मरीजों के लिए गुणकारी

सफेद पेठा शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नॉर्मल रखने में हेल्प करता है, इसलिए डायबिटीज मरीजों को पेठे की सब्जी का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

सफेद पेठे के बेहतरीन फायदे और नुकसान, देखें ये Video- 

हाइड्रेट रखे  

विज्ञापन

सफेद पेठा एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता है। ये हमारे शरीर के लिए अनेकों फायदे करता है।

एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज

विज्ञापन

सफेद पेठा में मौजूद पोषण तत्वों की मदद से, इसका रोज सेवन करना हमारे शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की सूजन को कम करता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ