हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Men Health News: पुरुषों की इस निजी बीमारी के लिए रामबाण है ये चीज, दूर कर देती है मायूसी

विज्ञापन
White Musli for Men

White Musli for Men: सफेद मूसली एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसके सेवन से आर्थराइटिस, कैंसर, मधुमेह (डायबिटीज), तनाव से राहत दिलाने, सूजन को कम करने और नपुंसकता जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने में सहायता मिलती है। पुरुषों में कमजोरी की समस्या को दूर करने लिए ये एक रामबाण औषधि मानी जाती है। इसलिए पुरुषों के लिए सफेद मूसली का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको सफेद मूसली खाने का तरीका और इससे मिलने वाले लाभ बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते है-

अभी पढ़ें – Blood Donation For Health: हर 3 महीने में जरूर करें ब्लड डोनेट, कम हो जाएगा कई जानलेवा बीमारियों का खतरा

मूसली और दूध खाने के फायदे

वेैसे तो मूसली के अनगिनत फायदे होते हैं, लेकिन अगर आप इसको दूध में मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे पुरुषों में यौन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे पुरुषों एक्टिवनेस भी बनी रहती है।

दूध और मूसली ड्रिंक कैसे बनाएं

दूध और मूसली ड्रिंक को बनाने के लिए आप एक गिलास दूध लें। फिर आप इसको किसी बर्तन में उबाल लें। इसके बाद आप इसमें एक चम्मच सफेद मूसली का पाउडर डालकर मिलाएं। फिर आप इसको थोड़ी देर के लिए रखकर छोड़ दें और सोने से पहले पी लें। अगर आप इस ड्रिंक को लगातार एक सप्ताह तक पीते हैं तो इससे आपकी स्तंभन की समस्या बहुत जल्द दूर होने लगेगी।

अभी पढ़ें – Diabetes Control: डायबिटीज मरीजों के लिए दवाई का काम करते हैं छोले, शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

सफेद मूसली खाने के अन्य लाभ

सफेद मूसली की जड़ों और बीजों को औषधियों के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से आपको आर्थराइटिस, कैंसर, मधुमेह (डायबिटीज), नपुंसकता और शारीरिक बीकनेस को दूर करने में मदद मिलती है। दरअसल, सफेद मूसली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है इसलिए ये आपकी सेहत को कई लाभ पहुंचाती है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें