How To Use Body Heat: गर्मी अपने चरम पर है और सभी की यही कोशिश है कि किसी तरह इस गर्मी की मार से बचकर रहा जा सके. गर्मी के मौसम में लू से बचना सबसे ज्यादा जरूरी है. लू (Heatstroke) लगने पर दस्त, उल्टी और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में शरीर के अंदर की गर्मी को कम करना जरूरी होता है. इसपर सद्गुरू ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि शरीर में गर्माहट ट्रैप होने पर क्या करना चाहिए और किस सब्जी के रस को पीने पर शरीर की गर्मी कम होने लगती है.
यह भी पढें – बच्चा करने की सही उम्र क्या है? जानिए फर्टिलिटी के नजरिए से कब महिला होती है तैयार
सद्गुरु ने बताया गर्मी कम करने का तरीका
सद्गुरु ने बताया कि शरीर में ज्यादा गर्मी बढ़ने पर आंखों तक में गर्माहट महसूस होती है या आप पेशाब करने जाते हैं लेकिन ब्लैडर फुल होने के बाद भी पेशाब नहीं निकलता है और दर्द होता है. इसका मतलब होता है कि शरीर के अंदर गर्मी बढ़ गई है. अगर ऐसा कुछ होता है तो आप एश गार्ड जूस (Ash Gourd Juice) पी सकते हैं. इसे आम भाषा में सफेद पेठा या पेठा कद्दू कहा जाता है.
पेठे का रस पीने के अलावा सद्गुरु गर्माहट को कम करने के लिए हरी दाल खाने के लिए कहते हैं और नाभि या कान के पीछे कैस्टर ऑयल डालने की सलाह देते हैं. सद्गुरु का कहना है कि 5 मिनट में आपका सिस्टम यानी शरीर ठंडा होने लगेगा.
कितना असरदार है यह नुस्खा
गर्मियों के मौसम में शरीर में गर्मी बढ़ जाती है क्योंकि शरीर के फ्लुइड्स और इलेक्ट्रोलाइट्स जल्दी कम होते हैं. इससे इरिटेटेड फील होने लगता है, शरीर में थकान रहती है और पेट में असहजता महसूस होती है. ऐसे में शरीर को असल में ठंडा करने काम मतलब है कि शरीर के हाइड्रेशन को सपोर्ट करना जिससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस लौट आए और पाचन ठीक होने लगे. इसीलिए देसी नुस्खे जैसे सफेद पेठा का सेवन शरीर के अंदर की गर्माहट को कम करने में असरदार हो सकता है.
कान के पीछे कैस्टर ऑयल लगाने या नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने से शरीर ठंडा हो जाता है इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. लेकिन, खानपान में तरह पदार्थों का ज्यादा सेवन करना, मील बैलेंस करना और शरीर को इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस देना ज्यादा जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना है तो रोज करें ये 5 काम, कम होगा डायबिटीज का खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
14 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
18 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
20 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
23 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
23 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines