ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना है तो रोज करें ये 5 काम, कम होगा डायबिटीज का खतरा

Blood Sugar Control: ब्लड शुगर लेवल्स हमेशा हाई रहें तो इससे डायबिटीज हो सकती है. ऐसे में ब्लड शुगर समय रहते कंट्रोल में रखना जरूरी होता है. यहां जानिए किस तरह सामान्य होगा हाई ब्लड शुगर.

Sugar Control

किस तरह कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल.

विज्ञापन

How To Lower Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर लेवल्स को समय रहते कंट्रोल में रखना जरूरी होता है. ब्लड शुगर लेवल्स अगर हमेशा ही ज्यादा रहें तो इससे डायबिटीज हो सकती है और स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है. ऐसे में खानपान से लेकर फिजिकल एक्टिविटी और शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी ब्लड शुगर लेवल्स को कम करने में असर दिखा सकता है. यहां जानिए किस तरह हाई ब्लड शुगर लेवल्स को कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – पैर के अंगूठे पर नहीं हैं बाल तो हो जाएं सावधान! इस बीमारी का संकेत दे रहा है शरीर

विज्ञापन

ब्लड शुगर कम करने के लिए करें ये 5 काम

शरीर को करें मूव – ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए शरीर को मूव करें. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने पर भी ब्लड शुगर लेवल्स कम होने में मदद मिलती है.

फाइबर का सेवन – खानपान में स्मार्ट कार्ब्स यानी अच्छे कार्ब्स शामिल करें और फाइबर का सेवन कम करें. फाइबर पाचन को स्लो करता है और ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है.

हाइड्रेटेड रहें – शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. पानी के अलावा जीरो कैलोरी ड्रिंक्स पी सकते हैं.

विज्ञापन

कार्ब्स को लें प्रोटीन के साथ – कार्ब्स को प्रोटीन के साथ लेने पर ब्लड शुगर कम होने में फायदा मिलता है. दही, अंडे, दाल और टोफू और हेल्दी फैट्स जैसे नट्स और सीड्स से एब्जॉर्प्शन धीमा होता है और शुगर लेवल्स बैलेंस में रहते हैं.

पोर्शन कंट्रोल – खाना कम पोर्शन में लें. धीरे-धीरे खाएं और लेबल्स चेक करके खाएं.

विज्ञापन

हाई ब्लड शुगर के लक्षण

  • प्यास बढ़ जाती है और मुंह सूखा रहने लगता है.
  • बार-बार पेशाब आने लगता है.
  • कमजोरी होने लगती है.
  • देखने में दिक्कत आने लगती है.
  • घाव भरने में देर होती है.
  • बिना किसी वजह ही वजन कम होने लगता है.

यह भी पढ़ें – रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? डॉ. सलीम जैदी ने बताया

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ