Sadhguru Health Tips: बॉडी के लिए 1 दिन में कितना पानी पीना जरूरी? जानें सद्गुरु से

Sadhguru Health Tips: पानी हमारी बॉडी के लिए सबसे जरूरी ड्रिंक है क्योंकि पानी ही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। मगर हमारे शरीर में सही मात्रा में पानी है या नहीं इस बारे में कैसे पता चलेगा। जानिए सद्गुरु से।

Water Drinking Tips

Sadhguru Health Tips: शरीर को हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी पानी होता है। हमारा शरीर कितने भी तरल पदार्थों का सेवन कर लें मगर पानी का काम पानी ही करता है। जी हां, चाय-कॉफी जैसी ड्रिंक्स पीने से कई बार डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है लेकिन पानी एकमात्र ऐसा तरल पदार्थ है, जिसकी कमी शरीर के लिए हानिकारक होती है। मगर हमारे शरीर को कितने पानी की जरूरत है यह कैसे पता चलेगा? जाने जग्गी वासु यानी सद्गुरु से।

विज्ञापन

पानी कितना पिएं?

सद्गुरु देश के एक पॉपुलर इंफ्लुएंसर हैं, जो लाइफ, हेल्थ और रिलेशनशिप से संबंधित टिप्स लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। सद्गुरु बताते हैं कि पानी की मात्रा कितनी होगी यह हमारा शरीर अपने आप बता देते हैं। वे कहते हैं कि अगर हमारा यूरिन का रंग बिल्कुल पानी के जैसे साफ और ट्रांसपेरेंट आ रहा है, तो शरीर में पानी की सही मात्रा होना जरूरी है। हां, अगर आप दवा या कोई सप्लीमेंट जैसी चीजें खाते हैं तो भी पेशाब का रंग बदल सकता है। मगर इन सभी कारणों को साइड कर दे तो अगर आपका यूरिन का रंग अलग आ रहा है तो यह शरीर में पानी की कमी का लक्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और क्या बताया?

  • पानी की मात्रा हर किसी की अलग-अलग हो सकती है क्योंकि सबकी पानी पीने की खपत अलग होती है। इसका कारण लाइफस्टाइल भी है।
  • प्यास भी एक पहचान है कि अगर बार-बार प्यास लग रही है यानी आप एकबार में सही मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं।
  • कई बार खाली पेट ठंडा पानी भी पाचन बिगाड़ता है इसलिए आपको सुबह के समय सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए।

किन लोगों को होती है डिहाइड्रेशन की समस्या?

  • जिम जाने वाले लोगों में क्योंकि इनके शरीर से पसीना भारी मात्रा में निकलता है।
  • ऑफिस में बैठने वाले लोगों को भी पानी की कमी हो सकती है।
  • गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग करने वाली महिलाओं को भी पानी की कमी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ