सबसे ताकतवर दाल कौन सी है? इसे खाने पर ब्लड प्रेशर से लेकर कॉलेस्ट्रोल और वजन भी होता है कम

Dal Benefits: खानपान में अक्सर ही तरह-तरह की दालों को शामिल किया जाता है. यहां आपके लिए एक ऐसी ही फायदेमंद दाल का जिक्र किया जा रहा है जिसे सबसे ताकतवर दाल कहा जाता है. जानिए कौन सी है यह दाल जिसे आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Dal

पोषक तत्वों से भरपूर है यह दाल. Image Credits- Pexels

Sabse Takatvar Dal Kaun Si Hai: दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. इनमें प्रोटीन से लेकर खनिज और फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है. उड़द की दाल, मसूर की दाल, चना दाल या फिर मूंग की दाल खाई जाए तो शरीर को इनसे एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. लेकिन, यहां आपके लिए ऐसी दाल का जिक्र किया जा रहा है जिसे सबसे ताकतवर दाल कहा जाता है. यहां जानिए कौन सी है यह दाल जिसे खाने पर शरीर को भरपूर ताकत मिलती है, पोषक तत्व मिलते हैं और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर रहती हैं सो अलग. आप भी इस दाल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

सबसे ताकतवार दाल कौन सी है

सबसे ताकतवर दाल कुलथी की दाल (Kulthi Ki Dal) कहलाती है. कुलथी की दाल को हॉर्स ग्राम कहा जाता है. इस दाल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंग्नीज, जिंक, आयरन और विटामिन ए, बी और सी समेत एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इन पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते कुलथी की दाल सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देती है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर रखती है.

विज्ञापन

कुल्थी की दाल खाने के फायदे

विज्ञापन
  • कुल्थी की दाल पथरी को गलाने में फायदेमंद मानी जाती है.
  • इस दाल से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है.
  • कुल्थी की दाल से पाचन अच्छा रहता है. यह दाल कब्ज से लेकर अपच तक की दिक्कत दूर करती है.
  • कुल्थी की दाल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है.
  • इस दाल को खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कम होता है और दिल की सेहत अच्छी रहती है.
  • ब्लड प्रेशर कम करने में भी कुल्थी की दाल के फायदे नजर आते हैं.
  • कुल्थी की दाल त्वचा की दिक्कतों को दूर रखती है. इस दाल को खाने पर फोड़े-फुंसी दूर रहते हैं.

इन दालों से भी मिलता है भरपूर पोषण

तूर की दाल – फाइबर से भरपूर और प्रोटीन का पावरहाउस होती है तूर दाल. इस दाल को खाने पर शरीर को फॉलिक एसिड और फाइबर भी मिलता है. यह दाल दिल की सेहत को दुरुस्त रखती है और इसमें मौजूद फाइबर खून की कमी को पूरा करता है.

विज्ञापन

मूंग की दाल – सबसे बेहतरीन दालों में मूंग की दाल को गिना जाता है. मूंग की दाल खाने पर शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है. यह दाल पेट की सेहत को खासतौर से अच्छा रखती है. इससे शरीर को पौटेशियम, मैग्नीशियम बी विटामिंस और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं.

मसूर की दाल – लाल मसूर की दाल स्वाद में तो अच्छी होती ही है, सेहत को भी दुरुस्त रखती है. इस दाल को खाने पर हीमोग्लोबिन लेवल्स भी बढ़ते हैं. इस दाल से शरीर को ढेरों फायदेमंद खनिज भी मिलते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ