बच्चों की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खिलाना चाहिए? पीडियाट्रिशियन ने बताया सबसे ज्यादा इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल कौन से हैं

Immunity Boosting Foods: बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाने और उसे रोगों से दूर रखने के लिए खानपान की कुछ चीजों को उसकी डेली डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. यहां जानिए बच्चों के डॉक्टर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चे को क्या खिलाने की सलाह दे रहे हैं.

Immunity Boosting Foods

सर्दी के मौसम में इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं? Image Credits - Pexels

Bache Ki Immunity Kaise Badhaye: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को आम भाषा में इम्यूनिटी कहा जाता है. इम्यूनिटी शरीर का डिफेंस सिस्टम है जो रोगों का कारण बनने वाले कारकों से लड़ता है और शरीर को इंफेक्शंस से दूर रखता है. बच्चों का इम्यून सिस्टम पूरी तरह डेवलप्ड नहीं होता इसीलिए शरीर ढंग से रोगाणुओं से नहीं लड़ पाता है. ऐसे में बच्चे के खानपान को सुधारकर उसकी इम्यूनिटी (Kid’s Immunity) को मजबूत बनाया जा सकता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पीडियाट्रिशियन डॉ. अर्पित गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि बच्चे को क्या खिलाने-पिलाने पर उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और बच्चे बीमारियों से बचे रहते हैं.

विज्ञापन

बच्चे की डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

बाजरा और रागी

विज्ञापन

डॉक्टर बताते हैं कि बाजरा और रागी सर्दियों के सुपरफूड्स होते हैं. इनमें आयरन, कैल्शियम और जिंक की मात्रा भरपूर होती है. इन्हें खाने पर एनर्जी भी बढ़ती है और शरीर की इम्यूनिटी भी.

विज्ञापन

सूखे मेवे और बीज

बच्चों की सेहत को सूखे मेवे (Dry Fruits) और बीज खाने पर ढेरों फायदे मिलते हैं. इन्हें खाने पर विटामिन ई और हेल्दी फैट्स मिलते हैं जो बच्चे के दिमाग को तेज करते हैं और इम्यूनटी को मजबूत बनाते हैं. आप बच्चे को बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज खिला सकते हैं. रोजाना एक छोटा चम्मच ये बच्चे को दिया जा सकता है.

विज्ञापन

मौसमी फल और सब्जियां

डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उसे मौसमी फल और सब्जियां दिए जा सकते हैं. संतरा (Orange), आंवला और पपीता ऐसे कुछ फल हैं जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं. वहीं, गाजर विटामिन ए और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और बच्चों को मौसमी खांसी-जुकाम से बचाता है.

विज्ञापन

हल्दी वाला दूध

सोने से पहले बच्चे को रात के समय एक छोटा चम्मच हल्दी वाला दूध पिला सकते हैं. हल्दी वाला दूध एंटीवायरल होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बच्चे की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और उसे रोगों से दूर रखते हैं.

विज्ञापन

शकरकंदी

सर्दियों के मौसम में बच्चे को शकरकंदी जरूर खिलानी चाहिए. यह इम्यूनिटी और बच्चे के पेट दोनों को मजबूत बनाता है. इसमें बीटा कैरोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ