माइग्रेन का तुरंत इलाज कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताया किस तेल की 2 बूंदे नाक में डालते ही दूर होगा सिरदर्द

Migraine Treatment: अगर आप भी अक्सर माइग्रेन से परेशान रहते हैं और इस तीव्र सिर के दर्द को सहना मुश्किल हो जाता है तो योगगुरु बाबा रामदेव का बताया उपाय आपके बेहद काम आएगा. यहां जानिए किस तरह तुरंत मिल सकता है माइग्रेन के दर्द से छुटकारा.

Migraine BABA RAMDEV

माइग्रेन का परमानेंट इलाज क्या है?

Migraine Ka Ilaj: माइग्रेन साधारण सिर दर्द से अलग होता है. यह ज्यादा तेज होता है और लंबे समय तक रहता है. कई बार लोग कई-कई दिनों तक माइग्रेन के दर्द से परेशान रहते हैं. माइग्रेन का दर्द इतना तेज होता है कि अक्सर व्यक्ति से ना कुछ खाते बनता है और ना ही चैन से कुछ पिया जाता है. कई बार तो व्यक्ति को जी मितलाने से लेकर कमजोरी और देखने में धुंधलाहट की दिक्कत भी हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी माइग्रेन से दोचार होते हैं तो यहां जानिए बाबा रामदेव (Baba Ramdev) माइग्रेन दूर करने के लिए किस घरेलू नुस्खे को आजमाने की सलाह दे रहे हैं. बाबा रामदेव ने बताया है कि एक ऐसा तेल है जिसका इस्तेमाल करने पर माइग्रेन से राहत मिल जाती है.

विज्ञापन

कैसे मिलेगा माइग्रेन से छुटकारा

बाबा रामदेव बताते हैं कि माइग्रेन का तीव्र दर्द होने लगे तो इससे छुटकारा पाने के लिए बादाम के तेल (Almond Oil) या बादाम रोगन का इस्तेमाल किया जा सकता है. बादाम रोगन कोंप्रेस्ड स्वीट बादाम तेल होता है जो माइग्रेन का दर्द दूर करने में असर दिखाता है. बाबा रामदेव का कहना है कि माइग्रेन होने पर आपको बादाम रोगन लेकर नाक में डालना है. अपने सिर को ऊपर की तरफ उठाएं और फिर नाक में इसकी 2-3 बूंदे डाल लें. इसके बाद तेल को नाक से नीचे पेट तक जाने दें.

विज्ञापन

दूध में डालकर भी पी सकते हैं.

विज्ञापन

बादाम के तेल को दूध में डालकर भी पिया जा सकता है. इससे माइग्रेन से तेजी से छुटकारा मिलता है. बादाम के तेल में मौजूद गुण सिर के तेज दर्द को दूर करके राहत दिलाने का काम करते हैं.

घी भी आता है काम

विज्ञापन

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि अगर आपको माइग्रेन या सिर का दर्द (Headache) हो रहा है तो आप घी को नाक में डाल सकते हैं. इसके लिए आपको घी की 4 बूंदे नाक में डालनी होंगी.

मेधा क्वाथ भी है असरदार

विज्ञापन

मेथा क्वाथ का सेवन भी सिरदर्द में लाभकारी साबित होता है. इसे उबालकर सुबह-शाम लेने पर माइग्रेन की दिक्कत दूर हो जाती है. एक से डेढ़ महीने तक इसका सेवन किया जाए तो कभी सिर दर्द नहीं होगा.

माइग्रेन के फेजेस कौन-कौन से हैं

विज्ञापन

पहला फेज – माइग्रेन का पहला फेज है प्रोड्रोम जो सिर दर्द का अटैक (Headache Attack) आने से 24 घंटे पहले तक रहता है. इसमें मूड चेंज होने लगता है, सोने में दिक्कत होती है और ध्यानकेंद्रित नहीं हो पाता है.

दूसरा फेज – माइग्रेन का दूसरा फेज है औरा. यह सिर दर्द का अटैक आने से 5 से 60 मिनट पहले या सिर दर्द के अटैक के दौरान रहता है. इसके लक्षण हैं मसल्स का कमजोर होना, देखने में दिक्कत होना और कानों में झनझनाहट महसूस होना.

विज्ञापन

तीसरा फेज – सिरदर्द का अटैक माइग्रेन का तीसरा फेज है. यह 72 घंटों तक रहता है. इसमें जी मितलाता है, उल्टी आने लगती है, सिर के एक तरफ दर्द होता है और आवाज, रोशनी या किसी गंध को लेकर सेंसिटिविटी होने लगती है.

चौथा फेज – पोस्ट्रोम माइग्रेन का चौथा और आखिरी फेज है. यह सिर दर्द के अटैक के बाद 48 घंटों तक रहता है. इसमें थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है, गर्दन में अकड़न रहती है और फोकस करने में दिक्कत होने लगती है.

विज्ञापन

माइग्रेन कैसे ट्रिगर होता है

  • तनाव से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है.
  • कुछ दवाएं माइग्रेन के दर्द की वजह बनती हैं.
  • मौसम में बदलाव भी माइग्रेन का कारण बनता है.
  • हार्मोनल चेंजेस, बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी या फिर नींद लेने के समय में बदलाव आने पर सिरदर्द हो सकता है.
  • खानपान भी माइग्रेन को प्रभावित करता है. खाना ना खाने पर या फिर कैफीन या तंबाकू के सेवन से माइग्रेन ट्रिगर (Migraine Trigger) हो सकता है.
  • बहुत ज्यादा तेज आवाज, ब्राइट लाइट या किसी चीज की स्ट्रोंग महक माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती है.

यह भी पढ़ें – खाना खाने का सही तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया 99% लोग खाना खाने में करते हैं ये गलतियां

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ