Breathing Problem: सांस लेने में दिक्कत होना ऐसी समस्या है जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. सांस लेने में परेशानी होने पर ऐसा महसूस होता है कि फेफड़ों को पर्याप्त हवा नहीं मिल पा रही है. ऐसा लगता है जैसे छाती में जकड़न हो रही है, आप हांफने लगते हैं और सांस लेने के लिए सामान्य से ज्यादा मेहनत लगती है. ऐसे में नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से बताया है कि सांस लेने में दिक्कत (Shortness Of Breath) होना कब गंभीरता से लेना चाहिए और सांस लेने में परेशानी होना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है. अगर आपको भी सांस लेने में परेशानी होती है तो यहां दी जानकारी आपके लिए ही है.
यह भी पढ़ें – पेशाब करते हुए जलन, दर्द और खुजली मूत्राशय के कैंसर का हो सकता है लक्षण, जानिए Bladder Cancer Symptoms कैसे पहचानें
सांस फूलना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है
सांस फूलने के कुछ साधारण कारण हैं – अस्थमा, छाती का इंफेक्शन, वजन ज्यादा होना, धूम्रपान करना या पैनिक अटैक आना.
कई बार सांस फूलना गंभीर समस्या का लक्षण भी हो सकता है, जैसे फेफड़ों की बीमारी (Lung Disease) क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज. इसके अलावा, इडियोपेथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस, हार्ट फेलियर या फेफड़ों के कैंसर में भी सांस फूलने की दिक्कत होती है.
डॉक्टर से कब करना चाहिए संपर्क
अगर आपको अक्सर ही सांस फूलने की दिक्कत होती है, लेटते समय या नॉर्मल एक्टिविटी के बाद भी सांस फूलती है, पैरों में सूजन नजर आती है और 3 हफ्तों से ज्यादा खांसी हो रही है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए.
सांस फूलना कब नहीं करना चाहिए इग्नोर
- अगर आपको सांस लेने में दिक्कत होती है, गला रुंधने लगता है या फिर मुंह से शब्द नहीं निकलते हैं
- छाती टाइट और भारी महसूस होती है
- दर्द होता है जो हाथों, पीठ, गर्दन और जबड़ों तक फैल सकता है
- सांस फूलने के साथ ही होंठों की त्वचा पीली, नीली या ग्रे पड़ने लगती है, हथेली का रंग भी बदलने लगता है
- एकदम से कंफ्यूज्ड महसूस होने लगता है.
इस स्थिति में तुरंत जाएं अस्पताल
अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आम दिनों से ज्यादा सांस फूल रही है, एकदम से बीमार महसूस होता है, खांसते हुए मुंह से खून निकलता है, एक पैर में सूजन या दर्द है या दिल की धड़कन कम या ज्यादा हो रही है तो तुरंत अस्पताल जाएं.
यह भी पढ़ें- हेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
20 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
22 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Sources - NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines