Vaccine For Ebola Virus: तेजी से फैलते इबोला वायरस पर दुनियाभर की नजर है. एक तरफ लोगों को इबोला से बचने की हिदायतें दी ही जा रही हैं, वहीं वैक्सीन पर भी तेजी से काम चल रहा है. इसी बीच रूस ने दावा किया है कि उसने इबोला की वैक्सीन बना ली है. दक्षिण अफ्रीका में रशियन एंबेसी ने बताया है कि रूसी वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस स्ट्रेन से निपटने के लिए वैक्सीन बनाई है. बताया गया कि इसकी घोषणा रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने की है. एंबेसी का कहना है कि रूसी वैज्ञानिकों का दावा है यह वैक्सीन कोंगो में हुए बुंदीबुग्यो आउटब्रेक से लड़ने में भी मदद करेगी.
यह भी पढ़ें – क्या खाने-पीने से बढ़ता है यूरिक एसिड? आज से ही छोड़ दीजिए ये गलतियां करना
भारत पहुंचा इबोला वायरस
अफ्रीका से निकलकर इबोला वायरस भारत पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक युगांडा से भारत आई एक महिला को क्वारंटीन कर लिया गया है. महिला में इबोला वायरस जैसे लक्षण दिखने लगे थे. मृत्यु दर के मामले में इबोला वायरस कोरोनावायरस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. ऐसे में इबोला के लक्षण दिखते ही खुद को क्वांरटीन करना जरूरी है.
क्या है इबोला वायरस
इबोला एक बेहद खतरनाक वायरस है जो इंसानों और कुछ जानवरों में गंभीर बीमारी फैलाता है. इसे इबोला वायरस डिजीज भी कहा जाता है. इबोला वायरस शरीर के अंदर ब्लीडिंग से लेकर गंभीर संक्रमण की वजह बनता है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के खून, पसीने, लार, पेशाब, उल्टी या शरीर के अन्य द्रव के संपर्क में आने से फैल सकता है.
हेल्थ इमरजैंसी क्यों है इबोला वायरस
इबोला वायरस को हेल्थ इमरजेंसी कहा जा रहा है क्योंकि इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है, कई मौतें दर्ज की जा चुकी हैं, यह एक देश से निकलकर दूसरे देशों में जा पहुंचा है और अस्पतालों पर अब व्यवस्था का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में इबोला वायरस दुनियाभर में एक नई हेल्थ इमरजैंसी बनकर उभर रहा है.
इबोला वायरस संक्रमण के क्या लक्षण हैं
- इबोला वायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति को तेज बुखार आ सकता है
- कमजोरी और थकान छाने लगती है
- सिर में तेज दर्द उठता है
- मांसपेशियों में दर्द रहने लगता है
- उल्टी और दस्त की स्थिति बन जाती है
- शरीर के अंदर या बाहर ब्लीडिंग हो सकती है.
यह भी पढ़ें – ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं? न्यूरोसर्जन ने कहा इन 5 संकेतों को कभी ना करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
30 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines