ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं? न्यूरोसर्जन ने कहा इन 5 संकेतों को कभी ना करें इग्नोर

Brain Tumor Signs: ब्रेन ट्यूमर के लक्षण समय रहते पहचान लिए जाएं तो ट्यूमर को बढ़ने से रोका जा सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं न्यूरोसर्जन. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं.

Brain Tumor Ke Lakshan
1 / 6
Brain Tumor Ke Lakshan

Brain Tumor Symptoms: ब्रेन ट्यूमर का मतलब है दिमाग के किसी हिस्से में या खोपड़ी में एब्नोर्मल सेल्स का लगातार बढ़ना. यह ट्यूमर बिनाइन यानी नॉन-कैंसरस या फिर कैंसरस हो सकता है. ब्रेन ट्यूमर 2 तरह का होता है, एक प्राइमेरी ट्यूमर जोकि दिमाग से ही शुरू होता है और एक सेकंडरी ट्यूमर जोकि शरीर के किसी और हिस्से से फैलते हुए दिमाग तक आता है. ऐसे में यह कैंसर जानलेवा बने उसे पहले ही समय रहते इसकी पहचान करना जरूरी होता है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए न्यूरोसर्जन डॉ. जय जगन्नाथन ने बताया है कि ब्रेन ट्यूमर के कुछ हिडन लक्षण (Brain Tumor Ke Lakshan) कौन से हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है.

विज्ञापन

सिर में दर्द रहना

सिर में दर्द रहना 2 / 6

ब्रेन ट्यूमर का एक बड़ा लक्षण यह है कि इसमें हर समय सिर में दर्द बना रहता है. ऐसा महसूस होता है कि दर्द जा ही नहीं रहा है.

विज्ञापन

देखने में दिक्कत

देखने में दिक्कत 3 / 6

दिमाग से जुड़ी कोई दिक्कत होती है तो देखने में भी दिक्कत आने लगती है. धुंधला दिख सकता है या एक ही चीज दो दिखाई देने लगती है.

मेमोरी लैप्सेस

मेमोरी लैप्सेस 4 / 6

रह-रहकर व्यक्ति की याद्दाश्त आती-जाती हुई महसूस होती है, फोकस करने में दिक्कत आती है और सही शब्द कहने में दिक्कत होती है.

विज्ञापन

मूड का बदलना

 मूड का बदलना5 / 6

इरिटेटेड फील होने लगता है, मूड खराब रहता है और व्यक्ति सीरियस रहने लगता है. इस तरह की दिक्कतें दिमाग से जुड़ी हुई हो सकती हैं.

झनझनाहट या सुन्नपन

झनझनाहट या सुन्नपन 6 / 6

दौरा पड़ना, एकदम से झनझनाहट महसूस होना और फिर सुन्नपन महसूस होना ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है. इन लक्षणों को इग्नोर करने की भूल नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन