पानी पीने के सही नियम क्या हैं? एक्सपर्ट से जानिए हेल्दी रहने का सही तरीका

Drinking Water Health: पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसे सही तरीके से पीना भी उतना ही जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पानी को सही तरह से न पिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है.  

Drinking Water Rules

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं. Image Credit- News24

Drinking Water Rules: पानी के बिना इंसान नहीं रह सकता, क्योंकि यह शरीर की जरूरत है. प्यास बुझाने के साथ-साथ यह शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन को बेहतर बनाने, शरीर का टेंपरेचर और खाने को पचाने का काम करता है. अगर रोज सही मात्रा में पानी न पिया जाए तो परेशानी हो सकती है. हालांकि, सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है, क्योंकि इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि पानी पीना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही समय और सही तरीके से पीना भी उतना ही जरूरी है. कई लोग एक साथ बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं या प्यास लगने तक इंतजार करते हैं, जो हमेशा सही आदत नहीं मानी जाती. ऐसे में आइए जानते हैं पानी पीने के सही नियम, जिनका पालन करके आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं

सुबह खाली पेट एक या दो गिलास पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है. आप हल्का या तेज गुनगुना पानी पी सकते हैं. इससे रात की जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और आप लंबे वक्त तक हेल्दी रहते हैं. 

आराम से पिएं पानी

एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने की बजाय पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना बेहतर माना जाता है. इससे शरीर पानी का बेहतर इस्तेमाल कर पाता है. इसलिए बेहतर होगा कि एक साथ सारा पानी न पिएं और तीन सांस में पिएं यानी 1 गिलास को तीन बार खत्म करें. 

विज्ञापन

बैठकर पानी पिएं

खड़े होकर या चलते वक्त बिल्कुल भी पानी न पिएं. इससे परेशानी हो सकती है, क्योंकि पानी कहीं भी जा सकता है. सही तरह पानी जाने से पेट में दर्द नहीं होता और न ही कोई बीमारी होती है. आप ज्यादा ठंडा पानी भी खड़े होकर न पिएं. 

खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पिएं

खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं. इससे पेट में दर्द या खाना आसानी से नहीं पचता है. आप खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पी सकते हैं. हालांकि, अगर आपको जरूरत है तो पानी को पी लें, लेकिन बहुत कम मात्रा का इस्तेमाल करें.  

विज्ञापन

पूरे दिन हर घंटे पानी पिएं

हर इंसान की पानी की जरूरत अलग होती है. उम्र, मौसम या हेल्थ के हिसाब से पानी की मात्रा होना जरूरी है. हालांकि, यह हर बार बदल भी सकती है. इसलिए पूरे दिन में आपको हर घंटे बाद थोड़ा पानी पीना चाहिए. इससे कई परेशानी हल हो सकती हैं.  

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ