Rubina Dilaik Cosmetic Procedures: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स और कुछ सेल्फ क्लेम्ड डर्मेटोलॉजिस्ट दावा करते हैं कि रुबीना ने प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) करवाई है. अब रुबीना ने इन प्लास्टिक सर्जरी की बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. रुबिना ने पति अभिनव शुक्ला और सेलेब्रिटी कपल हिना खान और रॉकी जैसवाल के साथ एक नया शो द4पीओवी लॉन्च किया है जिसमें चारों कई मुद्दों पर अपने विचार शेयर करते नजर आ रहे हैं. इसी बातचीत के दौरान रुबीना ने प्लास्टिक सर्जरी की बातों को नकारते हुए बताया है कि उनके चेहरे के बदला हुआ दिखने के पीछे क्या वजह है और उन्होंने असल में कौन से कॉस्मेटिक प्रोसीजर्स करवाए हैं.
यह भी पढ़ें – खून से किया जाता है वैंपायर फेशियल, एक्ट्रेस Shenaz Treasury करवाया, बताया क्या है पूरा प्रोसीजर
रुबीना दिलैक ने प्लास्टिक सर्जरी पर तोड़ी चुप्पी
रुबीना ने बताया कि जब वे बिग बॉस में थीं तब उनके स्कूल के दिनों की फोटो वायरल हुई थी जिसे देखकर लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि रुबीना ने कॉस्मेटिक प्रोसीजर्स करवाएं हैं और उन्होंने अपने वर्तमान लुक को पाने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स लिए हैं. रुबिना ने कहा, “बचपन से ही मैं मम्प्स से लड़ रही हूं.” मम्प्स (Mumps) एक वायरल डिजीज है जिसमें व्यक्ति की सलाइवेरी ग्लैंड्स प्रभावित होती हैं और इसके कारण गालों और जो-लाइन पर सूजन आ जाती है. इसके अलावा, 2 सालों तक रुबीना ने ब्रेसेस पहने थे जिस कारण उनके स्कूल की फोटोज में उनके होंठ अलग दिखते हैं. चेहरे का गोल दिखना या फुलर दिखना बेबी फैट के कारण था. रुबीना ने कहा कि इसीलिए जब बेबी फैट गया तो लोगों को लगा कि उन्होंने कॉस्मेटिक प्रोसीजर करवाए हैं.
रुबीना ने करवाएं हैं ये कॉस्मेटिक प्रोसीजर
रुबीना ने बताया कि उन्होंने नॉन-इनवासिव प्रोसीजर्स चुने लेकिन प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है. ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेने से और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने पर रुबिना ने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को समझा. सबसे पहले उन्होंने फेशियल योगा सीखी जिससे उनका फेशियल, चीक और नेक फैट कम हुआ और जो-लाइन शार्प हो गई.
आइब्रो के लिए रुबीना माइक्रोब्लेडिंग करवा चुकी हैं. यह एक सेमी-परमानेंट कॉस्मेटिक प्रोसीजर है जिसमें टेक्नीशियन कलर से बाल जैसे स्ट्रोक्स आइब्रो पर चलाता है. इसके अलावा, रुबीना ने दांतों के बीच के गैप को भरने के लिए डेंटल विनीर्स लगवाए हैं.
रुबीना कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट करने के लिए नॉन-इनवासिव ट्रीटमेंट ले चुकी हैं. रुबिना ने बताया कि प्री वेडिंट गिफ्ट के तौर पर उन्होंने अपने पति अभिनव से कहा था कि वे उन्हें दुबई ले चलें जहां वे माइक्रोब्लेडिंग और सॉफ्टवेव ट्रीटमेंट्स ले सकती हैं.
यह भी पढ़ें – Alaya F को हुई थी आंतों की दिक्कत SIBO, 3 महीनों तक कंडीशन का नहीं चला था पता, बताया कैसे दिखते थे लक्षण
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
16 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
18 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
20 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
21 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
21 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - The4POV
First published on:
Know More: Editorial Guidelines