Roasted Chana Health Benefits: चने खाने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जो हेल्थ को दुरुस्त रखने में हेल्प करते हैं। इसके अलावा चने में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
डेली एक मुट्ठी भुने चने खाने से आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। भुना चना एक पौष्टिक स्नैक्स है जो कई बीमारियों के उपचार में मददगार हो सकता है। आइए जान लेते हैं किन बीमारियों में भुना चना असरदार हो सकता है..
डायबिटीज
भुने चने में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी हो सकता है।
दिल की बीमारियां
भुना चना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है और दिल की सेहत में सुधार करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
वजन कंट्रोल करें
भुने चने में हाई प्रोटीन और फाइबर सामग्री के कारण भूख को कंट्रोल करता है और ज्यादा खाने से बचाता है, जिससे वजन घटाने में हेल्प मिलती है। इसलिए भुना चना आप हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं बजाय हैवी मील लेने से बच सकते हैं।
कब्ज दूर करता है
भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन में सुधार करती है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है। इससे पेट को भी आराम मिलती है और इससे जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
एनीमिया
भुना चना आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया से बचाव करता है। चने खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।
हड्डियों की मजबूती
इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं।
कमजोरी दूर करके एनर्जी बनाकर रखता है
भुना चना कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो एनर्जी के लेवल को बनाए रखने में मददगार होता है। इसका सेवन थकान को कम करता है और ऊर्जा की मात्रा बढ़ाता है। इन सभी फायदों के कारण भुना चना एक बेहतरीन स्नैक्स है जो न केवल टेस्टी है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी है।
ये भी पढ़ें- किडनी की पथरी में बेहद फायदेमंद है नारियल पानी! जानिए Experts की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
41 mins agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 hr agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
15 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
17 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
19 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
20 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines