हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सड़क किनारे बिकता बर्फ का गोला और सोडा करेगा बीमार! एक्सपर्ट से जानें नुकसान

Roadside Ice Side Effects: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में लोग ठंडी चीजों को खाना और पीना पसंद करते हैं। गर्मियां शुरू होते ही सड़क किनारे मिलने वाली रंगीन बर्फ के गोले, शिकंजी और सोडा की डिमांड तेज हो जाती है। आप भी जरूर इन्हें खाते होंगे? चलिए आपको बताते हैं इस पर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहती हैं।

विज्ञापन
Roadside Ice के नुकसान

Roadside Ice Side Effects: गर्मियों की शुरुआत होने में अब भी थोड़ा समय बाकी है लेकिन इस मौसम में भी लोगों को ठंडी चीजें खाना काफी पसंद होता है। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को बर्फ का गोला, रोडसाइड में मिलने वाली शिकंजी काफी पसंद होती है और गर्मियों में इनकी डिमांड भी काफी होती है। मगर क्या आप जानते हैं इन चीजों को बनाने में इस्तेमाल होने वाली बर्फ हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है? जी हां, आपको छोटे-छोटे ठेलों समेत बड़ी-बड़ी पार्टियों में भी बर्फ की बड़ी-बड़ी सिल्लियां देखने को मिलती होंगी, जिसकी मदद से गोल तैयार होता है। स्कूलों के बाहर जलजीरा बेचने वाले और गन्ने का जूस बेचने वालों के पास भी ऐसी बर्फ होती है, जो हम कंज्यूम करते हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट पलक मिधा, जो कि मीड्यूटी की फाउंडर भी हैं, अपने ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बताती हैं कि हम लोग जो इन बर्फ से तैयार किए गए ठंडे फूड्स को खाते हैं, वह न ही साफ पानी से बनते हैं और न ही बर्फ तैयार होने के बाद इनकी स्टोरेज सही से होती है। 1 गिलास रोडसाइड सोडा कई कीटाणुओं का घर होता है, जिसे हम पी लेते हैं।

विज्ञापन

Roadside Ice के नुकसान

पलक मिधा बताती हैं कि अधिकतर इन बर्फ को दूषित पानी से तैयार किया जाता है, जो शायद पीने लायक भी नहीं होता है। साथ ही, बर्फ जमाने वाले कंटेनर्स भी सालों से साफ नहीं किए जाते हैं। यह बर्फ नहीं बल्कि कंटेमिनेटेड पानी का जमा हुआ एक स्वरूप है, जिसका पानी सीधा नल या फिर कुंओं से लिया जाता है। ऐसी बर्फ छोटी फैक्ट्रियों में तैयार की जाती है, जहां न साफ-सफाई का ध्यान दिया जाता है और इस काम को करने वाले खुद को भी साफ नहीं रखते हैं। इसके बाद बर्फ की इन सिल्लियों को ट्रक में बिना ढके दुकानदारों तक पहुंचाया जाता है, जिससे उसमें पॉल्यूशन पार्टिकल्स भी चिपक जाते हैं। साथ ही, इनमें धूल-मिट्टी भी चिपक जाती है। इन सभी कारणों के चलते बर्फ सेहत के लिए और भी ज्यादा हानिकारक बन जाती है।

कौन-कौन सी बीमारियों का बढ़ता है रिस्क?

पलक के अनुसार, ऐसी बर्फ के शरीर में जाने से सभी प्रकार के वाटर डिजीज का रिस्क बढ़ता है, जिनमें स्टमक इंफेक्शन, डायरिया, पीलिया, हेपेटाइटिस A और टाइफाइड भी हो सकता है। इसके अलावा, गंभीर रोगों में लंग्स इंफेक्शन भी शामिल हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola