Dawai Lene Ka Sahi Tarika Kya Hai: आजकल सिरदर्द, बुखार, बदन दर्द, गैस, एलर्जी, डायबिटीज या सर्दी-जुकाम जैसी छोटी समस्याओं में लोग बिना ज्यादा सोचे एक साथ कई दवाइयां खा लेते हैं. कई घरों में यह आम बात है कि किसी ने दर्द की गोली ली, फिर सर्दी की दवा खा ली, उसके बाद विटामिन या एंटीबायोटिक भी शुरू कर दी. लोगों को लगता है कि ज्यादा दवाइयां लेने से जल्दी आराम मिलेगा, लेकिन यह सोच कई बार गलत साबित होती है. हर दवा का असर अलग होता है और कुछ दवाइयां आपस में मिलकर शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं. खासतौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और पहले से बीमारी झेल रहे लोगों में दिक्कत और बढ़ सकती है. इसलिए हम आपको बताएंगे कि एक साथ इतनी सारी दवाइयां खाना क्यों सही नहीं है.
यह भी पढ़ें: लू से बचाएगा ठंडा-ठंडा आम पन्ना, शरीर को रखेगा कूल; घर पर ऐसे बनाएं देसी समर ड्रिंक
एक साथ कई टेबलेट खाने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट Ek Saath Bhot Saari Dawayi Khane Se Kya Hoga
अगर कोई व्यक्ति बिना जानकारी, खुद से 3-4 तरह की टेबलेट एक साथ खा लेता है, तो शरीर पर अलग-अलग तरह के दुष्प्रभाव दिखाई दे सकते हैं. कई बार परेशानी तुरंत हल हो जाती होती है, लेकिन साइड इफेक्ट धीरे-धीरे सामने आते हैं. ध्यान रखें कि हर दवा हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं होती, गलती करने पर मरीज को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
- पेट दर्द, जलन या गैस की समस्या बढ़ना.
- उल्टी, मितली या जी घबराना.
- चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना.
- नींद ज्यादा आना या सुस्ती रहना.
- एलर्जी, खुजली या त्वचा पर लाल दाने निकलना.
- किडनी और लीवर पर दबाव बढ़ना.
- ब्लड प्रेशर या शुगर लेवल प्रभावित होना.
- दिल की धड़कन तेज या अनियमित होना.
- दवा का असर कम या ज्यादा हो जाना.
- लंबे समय तक गलत सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्या होना.
दवाइयां लेने का सही तरीका क्या है? Bhot Saari Dawayi Khane Se Kya Asar Padega
दवा हमेशा बीमारी देखकर और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेनी चाहिए, अगर आप पहले से कोई दवा खा रहे हैं, तो नई टेबलेट शुरू करने से पहले डॉक्टर को जरूर बताएं वरना गलती से भी उन्हें न खाएं. कई लोग पुराने पर्चे की दवा दोबारा शुरू कर देते हैं, जो सही तरीका नहीं है. अगर एक साथ कई दवाइयां लेनी हों, तो डॉक्टर सही अंतराल बताता है ताकि दवाइयां आपस में टकराएं नहीं. याद रखें दवा फायदा तब ही करेगी, जब आप सही तरीके से उसका सेवन करें, वरना नई बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: खाली पेट या खाने के बाद? जानें दवा लेने का सही समय और तरीका क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
13 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
15 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
17 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
18 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
21 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines