खाली पेट या खाने के बाद? जानें दवा लेने का सही समय और तरीका क्या है

How To Take Medicine: दवा लेने में गलती की जाए तो इससे ना सिर्फ दवा का असर कम होता है बल्कि दवा सेहत के लिए हानिकारक भी बन जाती है. ऐसे में यहां जानिए दवा लेने का सही तरीका क्या होता है.

dawa kaise khani chahiye
1 / 7
dawa kaise khani chahiye

Right Way To Take Medicine: लोगों का दवा खाने का तरीका अलग होता है. कुछ लोग दवाई को पानी के साथ लेते हैं, कुछ दूध के साथ, तो वहीं कुछ लोग दवाई को टेस्ट ना करना पड़े इसके लिए चाय या कई बार कोल्ड ड्रिंक के साथ दवा ले लेते हैं. लेकिन, इस तरह दवा लेने से दवा का शरीर पर बेहतर असर होने के बजाय बुरा असर हो सकता है. ऐसे में दवा खाली पेट लेनी है या खाने के बाद, किन चीजों के साथ दवा लेनी है, किस समय पर लेनी है और कैसे लेनी है इस बारे में पता होना जरूरी है.

विज्ञापन

दवा खाली पेट लें या खाने के बाद

दवा खाली पेट लें या खाने के बाद 2 / 7

ऐसी कुछ दवाएं हैं जिन्हें खाना खाने से आधे या एक घंटे पहले लेने के लिए कहा जाता है क्योंकि भोजन दवाओं के एब्जॉर्प्शन को कम कर सकता है. वहीं, पेनकिलर्स और एंटीबायोटिक दवाएं भोजन करने के बाद ली जाती हैं ताकि ये पेट में जलन और एसिडिटी का कारण ना बनें. हालांकि, डॉक्टर दवा को जिस समय खाने की सलाह दे रहे हैं दवा उसी समय खाना जरूरी है.

विज्ञापन

गर्म या ठंडे पानी के साथ दवाई

गर्म या ठंडे पानी के साथ दवाई 3 / 7

किसी भी गोली या कैप्सूल वाली दवा को गर्म पानी या सामान्य तापमान वाले पानी के साथ लेना सबसे अच्छा कहा जाता है. गर्म पानी के साथ दवा का प्रभाव बेहतर दिखता है. वहीं, पानी ठंडा हो तो इससे दवा जल्दी नहीं घुलती है और मेडिसनल इंग्रीडिएंट्स का असर कम हो सकता है.

क्या दूध के साथ दवा ले सकते हैं

क्या दूध के साथ दवा ले सकते हैं 4 / 7

बहुत से लोग दूध के साथ दवा लेते हैं जबकि दूध, मिनरल वॉटर या पानी के अलावा किसी और तरल के साथ दवा खाने पर उन दवाओं का असर बदल जाता है. वहीं, दूध की बात करें तो इसमें मौजूद कैल्शियम दवा के साथ मिल जाता है और दवा खून में प्रवेश नहीं कर पाती है.

विज्ञापन

किन चीजों के साथ नहीं लेनी चाहिए दवा

किन चीजों के साथ नहीं लेनी चाहिए दवा5 / 7

बहुत से लोग अंगूर के रस के साथ, चाय या कॉफी के साथ दवा ले लेते हैं. अंगूर के रस के साथ दवा ली जाए तो शरीर दवा को तोड़ने वाले एंजाइम को ब्लॉक कर देता है और इससे दवा की मात्रा शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है. वहीं, चाय या कॉफी दवा के साथ रिएक्ट कर सकते हैं.

दवा लेने का सही तरीका क्या है

दवा लेने का सही तरीका क्या है 6 / 7

दवा को बिना तोड़े और बिना चबाए पानी के साथ निगल लेना चाहिए. खासकर अगर ये दवाएं स्लो रिलीज या लंबे समय तक असर करने वाली हैं तो इन्हें सीधा निगलना चाहिए.

विज्ञापन

नियमितता है जरूरी

नियमितता है जरूरी 7 / 7

दवा को डॉक्टर के कहेनुसार हर दिन एक ही समय पर लेना चाहिए. साथ ही, अगर आप सुबह की दवा भूल भी गए हैं तो शाम के समय एकसाथ 2 खुराक ना ले लें. बहुत से लोग यह गलती कर देते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन