Holding Pee Side Effects: हम कई बार ऐसी स्थिति में होते हैं जब पेशाब आता है लेकिन घंटों तक यूरिन नहीं कर पाते हैं। ऐसा अक्सर सफर या किसी पार्टी अटेंड करते समय होता है। मगर क्या आप जानते हैं ज्यादा देर तक यूरिन को रोककर बैठना एक गंभीर स्थिति है, ऐसा करने से हमें कई गंभीर बीमारियों का रिस्क हो सकता है? जी हां, यूरिन रोकने के भी कुछ साइड-इफेक्ट्स होते हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
यूरिन होल्ड करने के साइड-इफेक्ट्स के बारे में हमें डॉक्टर बोपन्ना वेंकटा बी बता रहे हैं। वे नारायणा हेल्थ में यूरोलॉजिस्ट हैं, जो बताते हैं कि यूरिन को लंबे समय तक रोककर बैठना हमारे शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। इससे ये सभी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
यूरिन रोकने से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं
1. ब्लैडर में कमजोरी- लंबे समय तक पेशाब रोके रखने से हमारे ब्लैडर की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्लैडर कमजोर होने लगता है और भविष्य में पेशाब को कंट्रोल करने में कठिनाई हो सकती है।
2. किडनी पर असर- यदि पेशाब को बार-बार रोका जाए, तो इससे हमारी किडनी पर प्रेशर बढ़ सकता है और यह किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। इससे किडनी स्टोन भी हो सकते हैं।
3. पेट और ब्लैडर में संक्रमण- पेशाब रोकने से ब्लैडर में भरे हुए पेशाब में बैक्टीरिया बन सकते हैं, जिससे पेट और ब्लैडर में इन्फेक्शन हो सकता है।
4. गैस्ट्रो प्रॉब्लम्स- लंबे समय तक पेशाब रोकने से पेट में दबाव बनता है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें गैस और एसिडिटी शामिल हो सकती है।
5. यूटीआई (UTI)– जब आप पेशाब रोकते हैं, तो ब्लैडर में बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे यूरिनल एरिया में संक्रमण हो सकता है। हालांकि, यूटीआई के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि डिहाइड्रेशन और हाइजीन मेंटेन न करना।
क्या करें?
- जब भी आपको पेशाब आए, तो उसे टालने की बजाय तुरंत पेशाब करें।
- अगर दिन में 6-8 बार पेशाब करते हैं, तो यह सामान्य है।
- पर्याप्त पानी पिएं और ब्लैडर को भरने न दें।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
2 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
17 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
20 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
22 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines