अखरोट खाने का सही समय क्या है? AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया कब खाने से मिलता है ब्रेन को फायदा

Walnut Benefits: सेहत के लिए सबसे अच्छे सूखे मेवों में अखरोट की गिनती होती है. लेकिन, इस ड्राई फ्रूट को किस समय खाने पर सबसे ज्यादा फायदा मिलता है जानिए यहां.

Walnut Benefits

Time To Eat Walnuts: सुबह या शाम कब खाने चाहिए अखरोट, जानिए यहां. Image Credit- Pexels

Healthy Foods: स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत को दिए जाने वाले फायदों में भी सूखे मेवों का कोई मुकाबला नहीं है. सूखे मेवे सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा होती है जिससे अनेक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर रहती हैं सो अलग. इन्हीं में से एक सूखा मेवा (Dry Fruit) है अखरोट. दिमाग के आकार का दिखने वाला अखरोट (Walnut) दिमागी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जाना जाता है. अखरोट को खाने के फायदे तो बहुत हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट को खाने का सही समय क्या है? अगर नहीं तो यहां जानिए डॉक्टर का इसपर क्या कहना है. स्टेनफोर्ड और AIIMS में ट्रेंड गैस्ट्रोएनटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अखरोट खाने का सही समय क्या है.

विज्ञापन

अखरोट खाने का सही समय क्या है | Right Time To Eat Walnuts

अखरोट को यूं तो दिन में कभी भी खा सकते हैं लेकिन इसके सबसे ज्यादा फायदे मिलें इसके लिए अखरोट खाने का सही समय पता होना चाहिए. डॉ. सेठी का कहना है कि अखरोट खाने का सही समय है इन्हें शाम को खाना. अखरोट में ओमेगा 3 और मेलाटोनिन होता है जो ब्रेन हेल्थ (Brain Health) को अच्छा रखते हैं और अच्छी नींद लेने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

अखरोट खाने के क्या फायदे हैं

विज्ञापन
  • अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन बी6, विटामिन ई और फोलेट के साथ ही मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर और मैंग्नीज की अच्छी मात्रा होती है. अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं और पूरे शरीर की सेहत को अच्छा रखते हैं.
  • अखरोट में पाए जाने वाले खनिज इसे हड्डियों के लिए सुपरफूड बनाते हैं.
  • ब्रेन फंक्शन को बेहतर करने में भी अखरोट के फायदे (Walnut Benefits) नजर आते हैं.
  • अखरोट टाइप-2 डायबिटीज मैनेज करने में मदद करता है. खासतौर से फाइबर से भरपूर होने के चलते यह ब्लड शुगर रेग्यूलेट करने में मददगार है.
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते अखरोट से कई तरह के कैंसर से बचा जा सकता है.
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होने के चलते अखरोट हार्ट हेल्थ को प्रोमोट करता है.
  • वजन कम करने में भी अखरोट असरदार होता है. अखरोट खाने पर लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख ना लगने से एक्सेस फूड इंटेक कम होने में मदद मिलती है.

एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए

एक दिन में 4 से 5 अखरोट खाए जा सकते हैं. अखरोट को सादा भी खा सकते हैं या इन्हें भिगोकर खाया जा सकता है. अगर शाम के समय अखरोट खा रहे हैं तो स्नैक्स की तरह खाएं लेकिन अगर अगली सुबह अखरोट खाने हैं तो इन्हें रातभर भिगोकर रखा जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ