किडनी को खराब कर सकती हैं नाश्ते की ये 3 चीजें, खाते हैं तो डाइट से तुरंत कर दें बाहर

Worst Foods For Kidney: सुबह के नाश्ते में खाई जाने वाली कुछ चीजें आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए शरीर की इस फिल्टर मशीन के लिए कौनसे फूड्स बिल्कुल अच्छे नहीं हैं.

Worst Breakfast For Kidney

Healthy Kidneys: जानिए किडनी को सेहतमंद रखने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए.

Kidney Health: सुबह का नाश्ता सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है और अगर नाश्ता सही ना हो तो सेहत बिगड़ते देर भी नहीं लगती है. इसीलिए नाश्ते का सही होना बेहद जरूरी होता है. सुबह के समय खाई जाने वाली ऐसी कई चीजें हैं जो किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. किडनी शरीर की फिल्टर मशीन होती है जो गंदगी को छानकर शरीर से बाहर निकालने का काम करती है. इससे फ्लुइड्स बैलेंस होते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल्स बैलेंस होने में मदद मिलती है. लेकिन, खानपान सही ना हो तो इस अंग के डैमेज (Kidney Damage) होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए ऐसी कौनसी 3 चीजें हैं जिन्हें नाश्ते में कभी नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये चीजें किडनी की सेहत को खराब कर सकती हैं.

विज्ञापन

किडनी के लिए बुरा नाश्ता | Bad Breakfast Options For Kidneys

शुगरी सीरियल्स

विज्ञापन

अक्सर ही लोग सुबह उठकर शुगरी सीरियल्स खाते हैं. इन सीरियल्स के डिब्बों पर लिखा होता है कि ये शुगर फ्री हैं, कैलोरी में कम हैं और सेहत के लिए अच्छे हैं. लेकिन, पैकेट के ऊपर यह लिखे होने से कि वो हेल्दी है इसका मतलब यह नहीं है कि ये चीजें सचमुच हेल्दी होती हैं. शुगरी सीरियल्स (Sugary Cereals) मोटापे और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं और ये दोनों ही चीजें किडनी की सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती हैं. शुगरी सीरियल्स खाने के बजाय नाश्ते में ओटमील, ब्रान फ्लेक्स या फिर म्यूसली वगैरह खाने की कोशिश करनी चाहिए जिनसे शरीर को फाइबर, विटामिन और खनिज मिलते रहें.

विज्ञापन

बाहर से खरीदे गए सैंडविच

सैंडविच एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है अगर उसे घर पर बनाया गया हो. बाहर से खरीदे गए सैंडविच में प्रोसेस्ड चीजें होती हैं, प्रीजर्वेटिव्स होते हैं और सोडियम की अत्यधिक मात्रा होने के साथ ही ये अनहेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं. ये चीजें ब्लड प्रेशर बढ़ाने से लेकर हाई कॉलेस्ट्रोल का कारण बनती हैं और किडनी फंक्शन को बिगाड़ना भी शुरू कर देती हैं. इसीलिए इन सैंडविच को रोजाना खाने के बजाय कभी-कभार ही खाना चाहिए जिससे मेटाबॉलिक बैलेंस कमजोर ना पड़े और दिल की सेहत अच्छी रहे.

विज्ञापन

फ्लेवर्ड योगर्ट

आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के योगर्ट्स बिकने लगे हैं. ये फ्लेवर्ड योगर्ट होते हैं जो स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरीज या फिर मैंगो फ्लेवर में आते हैं. लेकिन, इन फ्लेवर्ड योगर्ट्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स होते हैं और साथ ही फॉस्फेट होता है जो किडनी को धीरे-धीरे डैमेज करने लगता है. ऐसे में फ्लेवर्ड योगर्ट को खाने के बजाय सादा योगर्ट सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

नाश्ते में क्या खाना है फायदेमंद

  • किडनी की सेहत दुरुस्त रखने के लिए नाश्ते में सूखे मेवे, ताजे फल और फाइबर से भरपूर अनाज वगैरह खाए जा सकते हैं.
  • किडनी के लिए अच्छे ब्रेकफास्ट ऑप्शंस (Good Breakfast Options) में से एक है शकरकंदी. इसमें विटामिन और खनिज होते हैं और यह फाइबर से भी भरपूर है. इससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है.
  • केल को भी किडनी हेल्थ अच्छी रखने के लिए खा सकते हैं. केल के हरे पत्ते सुपरफूड्स होते हैं और इनमें विटामिन और खनिज की अच्छी मात्रा होती है.
  • विटामिन सी से भरपूर फल खानपान में शामिल किए जा सकते हैं. आप चाहे तो अपने दिन की शुरुआत संतरे से कर सकते हैं.
  • किडनी के लिए बेरीज बेहद अच्छी होती हैं. स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज और क्रेनबेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और किडनी को प्रोटेक्ट करती हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ