हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

How To Use Raw Milk For Hair: कच्‍चे दूध से दूर करें बालों का रूखापन, जाने लें इस्‍तेमाल करने का तरीका

विज्ञापन
Raw Milk For Hair

Raw Milk Hair Benefits: हर कोई सबसे सुंदर और आकर्षक दिखने की ख्वाहिश करता है। लेकिन सर्दियों का मौसम आते ही आपके बालों में रूखेपन की समस्या होने लग जाती है। इससे बचने के लिए आप तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर का सहारा लेते हैं।

लेकिन ये सारे प्रोसेस महंगे होने के साथ-साथ केमिकलयुक्त भी होते हैं जिनसे आपकी त्वचा को लाभ कम हानि ज्यादा हो सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए बालों में कच्चे दूध लगाने के तरीके और फायदे लेकर आए हैं। कच्चा दूध व‍िटाम‍िन डी, व‍िटाम‍िन के, मैग्नीशियम, कैल्‍श‍ियम, फॉस्‍फोरस और प्रोटीन जैसे गुणों से भरपूर होता है।

इससे आपके बालों को जरूर पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं जिससे आपके बाल कोमल, चमकदार और मजबूत बनते हैं। कच्चे दूध की मदद से आपके बालों से रूखेपन की समस्या को दूर करके बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं बालों को कच्चा दूध लगाने के तरीके-

कच्‍चा दूध और शहद

इसके विए आप कच्‍चे दूध में शहद डालकर एक गाढ़ा पेस्‍ट बना लें। फिर आप इस पेस्ट को अपने बालों में अच्‍छी तरह से लगा लें। फिर आप करीब आधे घंटे बाद साधारण साफ पानी से बाल धो लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और रूखेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

कच्‍चा दूध कंडीशनर के साथ म‍िलाएं

बालो को सोफ्ट बनाने के ल‍िए आप अपने कंडीशनर में कच्‍चा दूध म‍िलाकर बालों में अच्छी तरह से मिलाकर करीब 3 म‍िनट तक लगाकर छोड़ दें। फ‍िर आप बालों को साधारण पानी से धोकर साफ कर लें। कंडीशनर में कच्‍चा दूध म‍िलाकर लगाने से आपके बाल हेल्‍दी और मुलायम बनते हैं।

कच्‍चा दूध एलोवेरा

बालों का ड्रायनेस को दूर करने के ल‍िए आप अपने बालों में एलोवेरा और कच्‍चे दूध का म‍िक्चर लगाएं। इससे आपके बालों में नमी आ जाती है जिससे आपके बालों को रूखापन दूर हो जाता है। एलोवेरा विटामिन ए और ई की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। इसके लिए आप 3 बड़े चम्‍मच कच्‍चा दूध में एलोवेरा म‍िलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों में डैंड्रफ और ड्राईनेस की समस्या दूर होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें