हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शरीर के लिए कितना खतरनाक हो सकता है रिफाइंड तेल? जानिए इससे होने वाली बीमारियों के बारे में

Refined Oil Side Effects: रिफाइंड तेल का प्रयोग हमारे खाने में बहुत ज्यादा होने लगा है। हालांकि, लोगों को पता है कि इस कुकिंग ऑयल को खाने से काफी नुकसान हो सकते हैं लेकिन फिर भी लोग इसे खा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों यह तेल हमारी सेहत के लिए हानिकारक है और इससे क्या बीमारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

Refined Oil Side Effects: आजकल हर घर की रसोई में खाना पकाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक रिफाइंड तेल भी है। टीवी एड्स में इसे हल्का, फिटनेस फ्रेंडली और कोलेस्ट्रॉल फ्री ऑयल बताकर बेचा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तेल को हम हर दिन खा रहे हैं, वह हमारे शरीर पर कैसा असर डाल रहे हैं? बता दें कि रिफाइंड ऑयल खाने से दिल की बीमारियों का रिस्क सबसे ज्यादा बढ़ता है और यह हमारे शरीर के कई अंगों को डैमेज भी करता है। आइए जानते हैं यह तेल क्यों खतरनाक है और इसे क्यों नहीं खाना चाहिए।

क्यों खतरनाक है रिफाइंड का तेल?

रिफाइंड तेल कई प्रकार के होते हैं। इसे पाम ऑयल भी कहते हैं। दरअसल, ये कई अलग-अलग नेचुरल चीजों से बनता है लेकिन इसे गुण खराब होने की वजह इसकी प्रोसेसिंग भी है। रिफाइंड तेल की प्रोसेसिंग इतनी ज्यादा होती है कि उसमें से नैचुरल न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं और ऐसे केमिकल्स शामिल हो जाते हैं जो हमारी सेहत को लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं।

एक्सपर्ट क्या बताते हैं?

SAAOL हार्ट सेंटर के डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि तेल में कोई भी स्वाद नहीं होता है। इसलिए, इसे इतना ज्यादा खाने की जरूरत नहीं है। रिफाइंड तेल जिसमें ट्राइग्लाइसिराइड और कैलोरीज मौजूद होती हैं। ये चीजें तेल को नुकसानदायक बना देता है। अगर हम इसे बहुत ज्यादा खाएंगे तो कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ेगा। इससे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ेगा। डॉक्टर बताते हैं कि जितना सिगरेट हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है, उतना ही रिफाइंड तेल भी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शुगर लेवल कैसे बन सकता है हार्ट अटैक का कारण, खतरा कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके

कौन सी बीमारियां होती हैं?

दिल की बीमारियां

विज्ञापन

रिफाइंड तेल में मौजूद ट्रांस फैट और ओमेगा-6 फैटी एसिड की अधिक मात्रा, शरीर में कोलेस्ट्रॉल असंतुलन और इंफ्लेमेशन को जन्म देती है। इससे दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की संभावना बढ़ जाती है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

ब्रेन नर्वस

विज्ञापन

रिफाइंड ऑयल मे अनहेल्दी कंपोनेनट्स होते हैं, जो दिमाग के मेम्ब्रेन को क्षति पहुंचाता है। इससे डिप्रेशन, स्ट्रेस और मेमोरी लॉस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मोटापा और डायबिटीज का मुख्य कारण

विज्ञापन

रिफाइंड तेल हमारे शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस पैदा कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है। यह मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर की समस्या का कारण बनता है।

ओबेसिटी ऐसी समस्या है जिसमें इंसान के शरीर का वजन अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। बढ़ा हुआ वजन भी इन सभी बीमारियों को बढ़ावा देता है। फैटी लिवर जो देश में नई आपदा की तरह उभर रहा है। यह भी रिफाइंड तेल के सेवन से होती है।

विज्ञापन

कैंसर का भी रिस्क

रिफाइंड तेल को अधिक तापमान पर बार-बार गर्म करने से उसमें फ्री रेडिकल्स बनते हैं। ये शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं, जिससे कैंसर जैसे रोगों की संभावना बढ़ जाती है, खासकर ब्रेस्ट और कोलन कैंसर के लिए रिफाइंड तेल जिम्मेदार हो सकता है।

क्या है हेल्दी विकल्प?

  • गाय का शुद्ध देसी घी खाएं।
  • कोल्ड प्रेस्ड तेल खा सकते हैं।
  • ऑलिव ऑयल खाएं।

डॉक्टर बिमल बताते हैं कि तेल का सेवन न करना ही सबसे अच्छा माना जाता है। मगर भारतीय व्यंजनों की पहचान तेल और घी से होती है, ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि आपको तेल का इस्तेमाल कम से कम करना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- डॉक्टरों ने किया कमाल, 2 साल की बच्ची के ब्रेन ट्यूमर की नाक से हुई सर्जरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola