Referred Pain: चोट कहीं और दर्द कहीं और? ऐसी हालत पर क्या कहते हैं डॉक्टर

Referred Pain Causes: जब भी हमें कहीं चोट लगती है, तो शरीर के उस हिस्से में दर्द होता है। मगर कई बार स्थिति ऐसी होती है, जिसमें हमें चोट किसी और जगह लगती है लेकिन उसका दर्द हमें शरीर के किसी अन्य हिस्से में होता है। इसे रेफर्ड पेन कहते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

Referred Pain Causes

Referred Pain Causes

Referred Pain Causes: शरीर में कहीं दर्द होता है, तो उसका कोई न कोई ठोस कारण होता है। दर्द चोट की वजह से होता है लेकिन कभी-कभी हमें बॉडी के किसी जगह चोट लगती है मगर उसका दर्द हमें किसी और जगह होता है। इसे रेफर्ड पेन कहते हैं। रेफर्ड पेन तब होता है जब आपको अपने शरीर के एक हिस्से में दर्द महसूस होता है लेकिन उस दर्द का कारण किसी और हिस्से में चोट लगना होता है। ब्रेन फ्रीज इसका सबसे सही उदाहरण होता है, जिसमें हमें ठंड आंख, नाक और मुंह के रास्ते महसूस होती है लेकिन इसका असर सिर में होता है और हमें सिर में तेज दर्द होता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर आशीष कौशिक कहते हैं कि रेफर्ड पेन ऐसा दर्द है, जिसमें एक जगह का दर्द दूसरे हिस्से में महसूस होता है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक पेशेंट आई थी, जिन्हें तलवों में दर्द होता था लेकिन जांच के बाद पता लगा कि उन्हें कुल्हे में सीवियर अर्थराइटिस था, जो कि गंभीर बीमारी है।

विज्ञापन

Referred Pain कैसे होता है?

रेफर्ड पेन तब होता है जब हमारा ब्रेन को किसी अंग से संकेत मिलता है, लेकिन वह संकेत कुछ ऐसी नर्वस से भेजा जाता है कि मस्तिष्क उसे गलत स्थान पर महसूस करवाता है। यह नसों के क्रॉस-टॉक के कारण होता है। शरीर की कुछ नसें विभिन्न अंगों से संदेश भेजने के लिए जिम्मेदार होती हैं और कभी-कभी यह संदेश उस स्थान पर महसूस होते हैं, जहां दर्द नहीं होता है या जहां कोई चोट नहीं लगती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ryan Fernando (@ryan_nutrition_coach)

किन लोगों को रहता है रिस्क?

  1. हृदय रोग- एंजाइना जैसे दिल के रोगों में रेफर्ड पेन होना आम है।
  2. पेट की समस्याएं- गैस्ट्रिक अल्सर, पित्ताशय की पथरी और पेट के अन्य विकारों में भी रेफर्ड पेन होता है।
  3. हड्डी की समस्याएं- पीठ और गर्दन के दर्द के साथ नसों के दबाव जैसी समस्याएं भी इसमें होती हैं।

रेफर्ड पेन के संकेत

  • अगर दर्द अचानक शुरू हो और लंबे समय तक बना रहे।
  • दर्द छाती, कंधे, पीठ या गर्दन में महसूस हो, शरीर के ये हिस्से अन्य अंगों से भी संबंधित होते हैं।
  • अगर दर्द के साथ सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना या उल्टी महसूस करना।
  • अगर दर्द एक जगह से दूसरी जगह फैल जाए, जैसे कि पेट से लेकर पीठ में।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ