Red Wine Facts: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इससे खुद को बचाना मुश्किल है, मगर नामुमकिन नहीं है। बदलते लाइफस्टाइल के साथ युवाओं की डेली डाइट भी बदल गई है। शराब, इस डाइट का अहम हिस्सा बन गई है। हालांकि, शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है। इस बारे में लगभग हर कोई जानता है। लेकिन रेड वाइन को लेकर लोगों और कुछ एक्सपर्ट्स की राय अलग है। माना जाता है कि रेड वाइन सेहत के लिए एक लाभकारी ड्रिंक होती है। इसे पीने से कैंसर का जोखिम कम हो सकता है, इस पर पहले भी कई रिसर्च हो चुकी हैं। मगर क्या यह बात सच है? आइए जानते हैं इस बारे में।
ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे
क्या सच में रेड वाइन पीने से कम हो सकता है कैंसर का रिस्क?
रेड वाइन को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, खासकर इसके हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में, एक सामान्य धारणा यह है कि रेड वाइन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। खासकर उसमें पाया जाने वाला रेसवेराट्रॉल नामक तत्व कैंसर के सेल्स की ग्रोथ को स्लो कर सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेड वाइन इस पर रिसर्च हुई है लेकिन यह कैंसर की रोकथाम करेगा, यह बात अब भी स्पष्ट नहीं है। डॉ. त्रिवेदी के अनुसार, शराब अपने आप में एक चिंताजनक कैंसरकारी तत्व है जो कैंसर के जोखिम को काफी हद तक बढ़ाता है।
फोटो क्रेडिट- Freepik
क्यों माना जाता है रेड वाइन को फायदेमंद?
रेड वाइन पर हुई कुछ रिसर्च इस बात की पुष्टि करती हैं कि यह तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है। इस ड्रिंक में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। मगर एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि रेड वाइन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फलों और सब्जियों में भी पाए जाते हैं। इसलिए रेड वाइन पीना जरूरी नहीं है। रेड वाइन में मौजूद तत्व रेस्वेराट्रोल, ब्रेस्ट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर सहित कुछ अन्य कैंसरों की प्रगति को धीमा करने की क्षमता रखता है, लेकिन कैंसर से लड़ने और उसका खात्मा करने के लिए रेड वाइन सहायक नहीं है।
रेड वाइन के कुछ फायदे
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जाता है कि रेड वाइन पीने से निम्न बीमारियों में लाभ होता है:
- टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद।
- डिप्रेशन को कम करें।
- स्ट्रेस और तनाव कम करें।
- बॉडी पेन से राहत दिलाएं।
- हृदय रोग में फायदेमंद।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
58 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines