Baby Teething Stage Symptoms: बच्चों के दांत निकलते वक्त पेरेंट्स ज्यादा परेशान हो जाते हैं. बच्चा रोने लगता है और रातभर सो नहीं पाता. आमतौर पर 6 महीने की उम्र के आसपास बच्चों के पहले दांत आने शुरू होते हैं. इस दौरान, कुछ बच्चे चिड़चिड़े भी हो जाते हैं और चीजों को मुंह में डालकर चबाने की कोशिश करते हैं. वैसे तो यह एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन सही देखभाल से बच्चे की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसको लेकर होम्योपैथिक एक्सपर्ट मनोज जांगिड़ का कहना है कि बच्चों को आराम दिलाने के लिए घर पर ही कुछ चीजों को फॉलो किया जा सकता है. इससे उन्हें काफी हद तक राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- बारिश में बॉडी पेन और अकड़न क्यों महसूस होती है? एक्सपर्ट ने बताया कैसे मिलेगा छुटकारा
दांत निकलते समय बच्चे चिड़चिड़े क्यों हो जाते हैं?
जब दांत मसूड़ों को चीरकर बाहर आने लगते हैं तो मसूड़ों में हल्का दर्द, सूजन और खुजली महसूस हो सकती है. यही वजह है कि बच्चा बेचैन और चिड़चिड़ा दिखाई देता है.
बच्चे की चिड़चिड़ाहट कम करने के आसान टिप्स
मसूड़ों की हल्के हाथों से मसाज करना
अपने हाथ अच्छी तरह धोकर साफ उंगली से बच्चे के मसूड़ों की हल्की मालिश करें. इससे मसूड़ों पर असर होता है और बच्चे को थोड़ी राहत मिलती है. आप तेल, घी या फिर नमक के पानी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ठंडा टीथर इस्तेमाल करें
फ्रिज में थोड़ा ठंडा किया हुआ टीथर का इस्तेमाल करें. इससे पहले बिल्कुल साफ करें और बच्चे को चबाने के लिए दें. इससे सूजन और दर्द में आराम मिल सकता है या कम करने में मदद कर सकती है.
साफ और ठंडा कपड़ा चबाने दें
एक साफ मुलायम कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर निचोड़ लें और बच्चे को चबाने के लिए दें. इससे मसूड़ों को आराम मिल सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा साफ और बिल्कुल मुलायम हो.
दूध पिलाएं और आराम दें
अगर बच्चा स्तनपान करता है या फॉर्मूला दूध पीता है तो उसकी नॉर्मल फीड जारी रखें. कुछ बच्चों को दांत निकलते समय बार-बार दूध पीने से भी आराम महसूस होता है. हालांकि, बच्चे के साथ खेलें, गाने सुनाएं या उनकी पसंदीदा चीजें करवाएं.
इसे भी पढ़ें- Fatty Liver में फायदेमंद हैं ये हेल्दी स्नैक्स, AIIMS के डॉक्टर ने बताया क्या खाएं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines