---विज्ञापन---

सावधान! त्योहारों की आड़ में धड़ल्ले से बिक रहा है नकली खोया, ऐसे करें असल-नकली की पहचान

Real or Fake Khoya: त्योहारों के मौसम में खाने-पीने की चीजों में मिलावट होना आम बात है। पनीर, मिठाइयां कोई भी चीज मिलावट से बची नहीं है। नकली और मिलावटी चीजों में खोया भी शामिल है। आइए जानते हैं मिलावटी खोया कैसा होता है, क्या हैं इसे खाने के नुकसान और कैसे कर सकते हैं पहचान।

Real or Fake Khoya: खोया, जिसे मावा के नाम से भी जाना जाता है, एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसका मुख्य रूप से भारतीय व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। यह सूखे दूध का एक रूप होता है जिसे कई घंटों तक धीमी आंच पर खुले पैन में फुल-फैट दूध को उबालकर बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में पानी इवेपोरेट होता है, जिससे फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर एक गाढ़ा और मलाईदार पदार्थ बच जाता है। इस पदार्थ को ही खोया कहा जाता है। खोया ज्यादातर मिठाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। मार्केट में त्योहारों के समय खोया भी नकली मिलता है, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। आइए आपको बताते हैं असली खोए की पहचान करने का आसान तरीका।

मिलावटी खोया कैसा होता है?

मिलावटी खोया में ऐसे केमिकल्स और पदार्थों का इस्तेमाल होता है जो इसकी शेल्फ लाइफ को बढ़ा देते हैं लेकिन इसे बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, वे हानिकारक होती हैं। नकली खोया बनाने के लिए स्टार्च, दूध के पाउडर, शुगर सिरप, सिंथेटिक दूध और पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है।

---विज्ञापन---

शुद्ध और मिलावटी खोये के बीच का अंतर

1. टेस्ट

मिलावटी खोया में अक्सर मलाई की कमी होती है और यह आम खोए से ज्यादा लचीला और रबड़ जैसा होता है। इसका स्वाद भी खराब, हल्का कड़वा और खट्टा भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान! 

2. हथेली पर रखकर चेक करें

---विज्ञापन---

इसके लिए आपको हथेली पर थोड़ा सा खोया लेकर रगड़ना होगा। अगर खोए को रगड़ते समय उसमें से तेल जैसी चिकनाई निकलती है तो यह असली है, साथ ही इसमें से आपको घी की महक भी आएगी। वहीं, नकली खोए में से केमिकल की महक आती है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3. खुशबु चेक करें

---विज्ञापन---

असली खोए को रगड़कर मसलेंगे तो आपको उसमें से असली दूध की खुशबू आएगी। वहीं, दूसरी ओर नकली खोए में से एक अप्रिय खुशबू आती है।

4. मावे को शेप दें

---विज्ञापन---

इसके लिए आपको खोए की एक लोई लेकर उसका गोला बनाना होगा। अगर इस खोए का गोला बन जाता है तो समझ जाइए खोया असली है। अगर खोए का गोला टूट जाता है तो यह नकली है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खोए में घी होता है। घी से खोए में चिकनाहट बनी रहती है जिससे खोया किसी भी शेप में आ जाता है।

इसके अलावा, खोए को पानी में चीनी के साथ मिलाकर उबालें। ऐसा करने पर यदि खोया पानी छोड़ने लगता है तो वह नकली है।

---विज्ञापन---

नकली खोया खाने के नुकसान

  • पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है।
  • नकली खोया यूरिया से बना हो सकता है, जो आपके लिवर को प्रभावित करता है।
  • नकली खोया खाने से किडनी भी डैमेज हो सकती है।
  • नकली खोया खाने से स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2024 04:14 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola