Real vs Fake: आइसक्रीम असली या नकली? इन 3 तरीकों से पहचानें

Real vs Fake: आइसक्रीम खाना किसको नहीं पसंद है, लेकिन जो हम खा रहे हैं, वो क्या सच में आइसक्रीम ही है? डाइटिशियन ने बताया असली और नकली Ice Cream पहचानने का तरीका।

Photo Credit- Freepim Meta AI

Real vs Fake: बच्चे हों या बड़े, मौसम ठंडा हो या गर्म, आइसक्रीम ऐसी चीज है, जिसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं। आइसक्रीम कई फ्लेवर्स में आती है। वैसे तो आइसक्रीम के पैकेट पर उसके फ्लेवर और टेस्ट से जुड़ी बातों को देखकर लगता है कि यह सेहत के लिए फायदेमंद होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो खा रहे हैं, वह सच में आइसक्रीम है या नहीं? क्योंकि बहुत से लोगों को ये नहीं पता है कि वे आइसक्रीम के नाम पर फ्रोजन डेजर्ट खा रहे हैं। यह एक ऐसा स्वीट डिश होता है, जो हूबहू आइसक्रीम जैसा ही दिखता है। आइसक्रीम को दूध और दूध के कंपाउंड्स की मदद से तैयार किया जाता है। वहीं, फ्रोजन डिजर्ट को बनाने में वेजिटेबल ऑयल जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फ्रोजन डेजर्ट?

यह एक प्रकार का ठंडा मिश्रण है, जो कई चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें फ्रूट फ्लेवर्स होते हैं, लेकिन यह आइसक्रीम या फिर कुल्फी से काफी अलग होती है। इनका स्वाद भी ज्यादा केमिकल टेस्ट देता है। आइसक्रीम का टेस्ट अलग और नेचुरल चीजों से लिया जाता है, लेकिन फ्रोजन डेजर्ट को बनाने में तेल, आर्टिफिशियल शुगर, आटा, मैदा समेत कई प्रकार के अलग-अलग फ्लेवर्स का यूज होता है। फ्रोजन डेजर्ट खाने से सेहत को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं। आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट के बारे में हमें यह जानकारी डाइटिशियन प्रेरणा चौहान दे रही हैं।

आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में अंतर

इसके लिए आप इन 3 आसान तरीकों को फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

1. पैकेट के पीछे सामग्रियां- जब भी बाजार से आइसक्रीम का पैकेट खरीदें, तो हमेशा उसके पैकेट के पीछे छपे लेबल को जरूर पढ़ें। इस लेबल पर इंग्रेडिएंट्स लिखे होते हैं। साथ ही, इस बात की जानकारी भी दी जाती है कि वह आइसक्रीम है या फ्रोजन डेजर्ट।

विज्ञापन

2. टेस्ट- आइसक्रीम का टेक्सचर स्मूद और सिल्की होता है। इसका स्वाद नेचुरल स्वाद होता है। फ्रोजन डेजर्ट का स्वाद आर्टिफिशियल होता है और थोड़ा ठोस होता है। फ्रोजन डेजर्ट जल्दी पिघलता भी नहीं है और यह खाने में भी चिपचिपा होता है।

3. पिघलने का तरीका- असली आइसक्रीम कभी भी जल्दी नहीं पिघलेगी। यह धीरे-धीरे और क्रीमी टेक्सचर में पिघलेगी। वहीं, जो फ्रोजन डेजर्ट है, वह तुरंत पिघलने लगती है और पानी जैसी हो जाती है क्योंकि इसमें तेल होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ