हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Real or Fake: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली Chia Seeds? इन 3 ट्रिक्स से करें असली की पहचान

Real or Fake: चिया सीड को सुपरफूड माना जाता है। ये छोटे-छोटे बीज शरीर को बड़े-बड़े फायदे देते हैं। इन्हें पानी में भिगोकर या फिर डेजर्ट में डालकर खाया जाता है। आजकल बाजार में काई मिलावटी सामान मिलते हैं। चिया सीड्स की पहचान करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके।

विज्ञापन
Real or fake Chia Seeds

Real or Fake: चिया सीड हेल्दी बीज हैं। इन बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। चिया सीड्स ओमेगा-3 का भी अच्छा सोर्स है। चिया सीड्स खाने से वेट लॉस होता है। इससे हार्ट हेल्थ भी अच्छी होती है और कई प्रकार की समस्याएं भी दूर होती हैं। चिया सीड्स पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद करती है। चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता हैं जो आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग करने में मदद करता है। आजकल मिलावटी सामान में चिया सीड्स भी मिलने लगे हैं। इन 3 ट्रिक्स से पहचानें असली और नकली चिया सीड्स।

ऐसे पहचानें असली चिया सीड्स

साइज

असली चिया सीड्स की शेप अंडाकार होती है। जो बीज पूरी तरह गोल होते हैं वो चिया सीड्स नहीं होते हैं, नकली चिया गोल-गोल बीजों जैसी दिखती हैं। चिया सीड्स चपटे-चपटे से होते हैं। चिया जैसे दिखने वाले बीज हल्के मोटे या बिल्कुल पतले होते हैं।

chia seeds

विज्ञापन

रंग

चिया सीड्स को लोग अक्सर सब्जा के बीज समझ लेते हैं। कुछ लोगों को यह दोनों बीज समान लगते हैं, मगर ऐसा नहीं है। सब्जा के बीज गहरे काले रंग के होते हैं, वहीं चिया सीड्स ग्रे, थोड़े काले, थोड़े भूरे और सफेद रंग के होते हैं। अगर आप ध्यान से चिया सीड्स के पैकेट को देखेंगे, तो आपको इन तीनों रंगों के दाने उसमें दिखाई पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- Curry Leaves Uses: सिर्फ पकवानों में नहीं, सफाई में भी बड़ा फायदेमंद है करी पत्ता 

विज्ञापन

खाने में क्रंची और चिपचिपाहट

चिया सीड्स, सब्जा और काले तिल जैसे मुलायम नहीं होते हैं। इनके बीजों में एक क्रंच आता है। ये कच्चे खाएंगे तो भी दांतों में कुरकुरे महसूस होंगे। अगर भीगे हुए खाएंगे, तो भी उनमें भी एक सॉफ्ट क्रंच आएगा। चिया सीड्स खाने में चिपचिपे और चिकने से होते हैं। इन्हें पानी में भिगोते हैं तो इनका साइज डबल हो जाता है और पानी भी चिकना सा हो जाता है। टेस्ट करने के लिए आप थोड़े से कच्चे चिया के बीजों को हाथ से उठाएं और फिर वापस रख दें, अगर कुछ बीज हाथों में चिपके रह जाते हैं तो वो असली चिया सीड्स होते हैं। ये तीन टिप्स आपको असली चिया सीड पहचानने में जरूर मदद करेंगी।

चिया सीड्स खाने के फायदे

  • ओमेगा-3 की पूर्ति
  • वेट लॉस में लाभदायक
  • स्ट्रांग इम्युनिटी
  • बेहतर हार्ट हेल्थ
  • मजबूत हड्डियां
  • अच्छी पाचन क्रिया

ये भी पढ़ें-  रोज सुबह खाली पेट खा लें 2 भीगे अखरोट, दूर हो जाएंगी ये 7 समस्याएं 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola