Pancreatic Cancer Treatment: अग्नाशय के कैंसर को पैनक्रियाटिक कैंसर कहा जाता है. यह एक खतरनाक कैंसर है जिसका समय रहते इलाज ना हो तो यह जानलेवा भी बन सकता है. अब अग्नाशय कैंसर के मरीजों के लिए एक नई दवा बनाई गई है. अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने एक नई दवा को मंजूरी दी है जो इसके जोखिम को कम करने में सक्षम हो सकती है. जानिए क्या है यह दवा और किन मरीजों को इससे मिल सकता है फायदा.
अग्नाश्य कैंसर मरीजों के लिए नई दवा को मंजूरी
FDA ने अग्नाशय कैंसर के मरीजों के लिए एक नई दवा को मंजूरी दी है. इस दवा का नाम है डैराक्सोनरासिब जिसे रेवोल्यूशन मेडिसन्स ने बनाया है और इसे रासोनक्यू नाम से बेचा जाएगा. मरीजों को इस दवा की दिन में 2 गोलियां लेने की सलाह दी गई है. दवा के अंतिम चरण के परीक्षण में पाया गया है कि इसे लेने वाले मरीज 13 महीनों तक ज्यादा जीवित रहे जबकि कीमोथेरैपी लेने वालों का जीवनकाल 7 महीनों से कम था. क्लिनिकल परीक्षणों के माध्यम से यह दवा लेने वाले कुछ मरीज वर्षों तक जीवित रह सके हैं.
कौन से मरीज ले सकते हैं यह दवा
इस दवा को उन मरीजों के लिए मंजूरी दी गई है जो पहले ही कीमोथेरैपी करवा चुके हैं. जिन मरीजों ने कीमोथेरैपी नहीं ली है उन्हें यह दवा नहीं दी जा सकती है.
क्या हो सकते हैं इस दवा के दुष्प्रभाव
अग्नाशय कैंसर की इस नई दवा के कुछ गंभीर दुष्प्रभाव भी सामने आए हैं. इस दवा से पूरे शरीर पर चक्त्ते निकल सकते हैं और पेट या आंतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
अग्नाश्य कैंसर के क्या लक्षण होते हैं
अग्नाशय का कैंसर एक तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है जो पैनक्रियाज में पनपनता है. पैनक्रियाज एक ग्रंथि है जो पाचन में मददगार होती है. इस कैंसर के लक्षण ( Pancreatic Cancer Symptoms) शुरुआती स्टेज में पहचानने मुश्किल होते हैं और इसीलिए जबतक पता चलता है तबतक ट्यूमर कई हद तक बढ़ चुका होता है. अग्नाशय कैंसर में ये सामान्य लक्षण दिख सकते हैं –
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना
- पीलिया जैसे लक्षण नजर आना
- पेट खराब होना
- जी मितलाना
- वजन कम होना
- भूख में कमी आ जाना
- कब्ज या दस्त लग जाना
- गहरे रंग का पेशाब आना और मल की रंगत फीकी दिखना
- त्वचा पर खुजली महसूस होना
- थकान महसूस करना.
यह भी पढ़ें –युवाओं में बढ़ रहा है आंतों और रेक्टम कैंसर का खतरा, रोजमर्रा की ये 3 गलतियां Colorectal Cancer की बन सकती हैं वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
5 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
7 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
8 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines