पीले दांतों को मिनटों में चमकाएंगे ये 3 उपाय! डेंटल एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Rajiv Dixit Health Tips: दांतों पर पीलापन होना, कमजोर होना या मसूड़ों में कमजोरी होना। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं राजीव दीक्षित के ये 3 आसान फॉर्मूले।

Yellow Teeth

Yellow Teeth

Rajiv Dixit Health Tips: दांतों का काम सिर्फ खाना चबाना नहीं है। दांत हमारी पर्सनालिटी में भी चार चांद लगाने का काम करते हैं। इसलिए, हमें अपने दांतों की रंगत, बनावट, और साफ-सफाई सभी चीजों का ख्याल रखना होता है। कई बार खाने-पीने के कारण दांतों में पीली परत जम जाती है, जिसे हम टार्टर कहते हैं। दांतों का यह पीलापन हमारे चेहरे की खूबसूरती को खराब करता है। हम आपको दांतों की इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो नेचुरल हैं और इफेक्टिव भी हैं। दांतों की ये रेमेडीज राजीव दीक्षित बता रहे हैं।

विज्ञापन

राजीव दीक्षित के टिप्स

आयुर्वेद के एक्सपर्ट राजीव दीक्षित जी ने हमेशा प्राकृतिक उपायों पर जोर दिया है। उनके अनुसार, पीले दांतों को चमकाने के लिए कुछ सरल और प्रभावी उपाय घर में भी मौजूद हैं। अगर आप भी अपने दांतों को प्राकृतिक तरीके से सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो ये तीन उपाय आपकी मदद कर सकते हैं:

विज्ञापन

1. होममेड मंजन- राजीव दीक्षित बताते हैं कि दांतों को ब्रश करने के लिए पेस्ट की जगह आधा चम्मच सरसों का तेल लें, उसमें चुटकीभर नमक और चुटकीभर हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट से अपने दांतों को रगड़े, ऐसा करने से न तो दांत खराब होंगे, मसूड़ों की सूजन कम होगी और प्लाक साफ होगा।

विज्ञापन

2. नींबू का छिलका- दांतों का पीलापन दूर करने के लिए इस्तेमाल किए गए नींबू के छिलकों को फेंके नहीं। इन छिलकों को उल्टा करके उसमें नमक डालकर अपने दांतों को इससे रगड़े। यह दांतों के पीलेपन को दूर करेगा। नींबू का छिलका दांतों का नेचुरल एक्सफोलिएटर होता है।

विज्ञापन

3. आम के पत्ते- राजीव दीक्षित बताते हैं कि आम के पत्तों को दांतों से चबा-चबाकर पेस्ट जैसा बनाएं। जब पत्ते पेस्ट हो जाएं, तो उन्हें निगले नहीं बल्कि दांतों और मसूड़ों पर लगाकर रखें। इसे कुछ मिनटों तक दांतों में लगे रहने दें और फिर साफ कर लें। आम के पत्तों का यह नुस्खा पीले दांतों का सबसे असरदार उपाय है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ