पेट में क्यों बनती है ज्यादा गैस? राजीव दीक्षित से जानें टिप्स

Rajiv Dixit Health Tips: आजकल लोगों की खराब खान-पान की आदतों के चलते पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। इन सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए हम आपको राजीव दीक्षित द्वारा दी गई कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं।

Digestion

Digestion

Rajiv Dixit Health Tips: राजीव दीक्षित के अनुसार, लोगों की खराब खानपान की आदतें उन्हें बीमार करती हैं। खासतौर पर जो लोग खाने-पीने के शौकीन हैं, उन्हें अपने पाचन का खास ख्याल रखना चाहिए। ज्यादा बाहर का खाना खाने से उनके पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी की समस्या होती है। मौसम बदलते ही कमजोर पाचन वाले लोगों की समस्या भी बढ़ जाती है। राजीव दीक्षित बताते हैं कि पाचन कमजोर होने के पीछे लोगों की खान-पान के गलत तरीके हैं, जिन्हें वे रोजाना फॉलो करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसका कारण और बचाव के उपाय।

विज्ञापन

क्या कहते हैं राजीव दीक्षित?

राजीव दीक्षित, जो भारत के प्रमुख सोशल एक्टिविस्ट और आयुर्वेदिक सलाहकार हैं, बताते हैं कि जिन लोगों को हमेशा पेट की ये समस्याएं चलती रहती हैं, उन्हें इस बात को समझ लेना चाहिए कि उनका खाना पेट में सही से नहीं पच रहा है। खाना अगर सही से पचेगा नहीं तो वो सड़ेगा, जिससे बैक्टीरिया बनते हैं और गैस की समस्या होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ आदतों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन

इन 3 आदतों से सुधारे पाचन

1. पानी पीने का समय- खाना खाते ही कभी भी तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। आपको खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। इतना समय होना जरूरी है।

विज्ञापन

2. खाने को चबाने का तरीका- हमें अपने भोजन को सही से चबाने की जरूरत है। अगर हम थोड़ा चबाने के बाद उस खाने को निगलते हैं, तो वह जल्दी नहीं पचता है और अपच की समस्या पैदा करता है। आपको हर निवाले को सही से चबाना है और फिर खाना है।

विज्ञापन

3. खाने के साथ दही या छाछ- हालांकि, सर्दियों में यह आदत जुकाम या खांसी की समस्या भी पैदा कर सकती है। इसलिए आपको दिन के खाने में लंच के साथ 1 गिलास पतली छाछ पीनी चाहिए। ये प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जो गट हेल्थ को इंप्रूव करता है।

अन्य टिप्स

  1. भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  2. सोडा और कोल्ड-ड्रिंक का सेवन कम करें।
  3. बाहर का खाना कम खाएं।
  4. आप खाना खाने के बाद जीरा वाटर पी सकते हैं।
  5. त्रिफला का पाउडर ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ