What Is E. coli: रेलवे के पीने के पानी को ना सिर्फ दूषित कहा गया है बल्कि इस पानी में E.coli पाया गया है. नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) ने देश के 512 रेलवे स्टेशनों का ऑडिट किया है जिसमें पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है. कई स्टेशनों पर पानी की नियमित जांच के बाद CAG ने रिपोर्ट जारी की है जिसमें कई जगहों पर पानी में क्लोरीन का स्तर निर्धारित मानकों से कम या ज्यादा पाया गया है, वहीं कई स्टेशनों पर पानी में ई-कोलाई और टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए हैं. पानी में ई-कोलाई होने का क्या मतलब है, ई-कोलाई क्या है और यह किस तरह अपने चपेट में लेता है, जानिए यहां.
यह भी पढ़ें – क्या मल में खून आना पेट के कैंसर का लक्षण है? जानिए स्टूल ब्लीडिंग Cancer का संकेत है या नहीं
क्या होता है ई-कोलाई
एस्चेरिया कोलाई या ई-कोलाई एक प्रकार का बैक्टीरिया है जो आमतौर पर जानवरों और इंसानों की आंतों में पाया जाता है और हानिकारक नहीं होता है. लेकिन, ऐसे कुछ ई-कोलाई के प्रकार हैं जो बीमारी का कारण बन सकता है. इनमें ई-कोलाई की ऐसी कुछ स्ट्रेन्स हैं जो टॉक्सिंस प्रोड्यूस करती हैं और दस्त, पेट में दर्द, मल में खून और किडनी की बीमारियों का कारण बन सकती हैं. WHO ने ई-कोलाई को 2017 में सुपरबग की कैटेगरी में रखा था.
पानी में ई-कोलाई होना कैसे खतरनाक है
CAG की रिपोर्ट में दक्षिण रेलवे के कोयंबटूर और पलक्कड जंक्शन, दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद स्टेशन, मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावला और पूर्व रेलवे के मधुपुर स्टेशन के वाटर कूलरों से लिए गए सैंपल्स में ई-कोलाई पाया गया है. पानी में ई-कोलाई ( E. coli in water) होना एक वॉर्निंग साइन हो सकता है. ई-कोलाई आंतों में होता है, ऐसे में पानी में ई-कोलाई होने का मतलब है कि पानी मनुष्य या जानवरों के मल के संपर्क में आया है. मल में बीमारी वाले बैक्टीरिया, वायरस और पैरेसाइट्स हो सकते हैं जिससे टायफाइड, कॉलेरा और एमोबियासिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं.
जब ई-कोलाई से संक्रमित पानी को पिया जाता है तो इसमें मौजूद बीमारी वाले माइक्रोऑर्गेनिज्म गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट में जा सकते हैं. ये व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग या दस्त जैसी दिक्कतों का शिकार बना सकते हैं.
ई कोलाई से संक्रमित होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं
गंदा पानी पीने के बाद शरीर में अगर ये दिक्कतें दिखना ई-कोलाई के संपर्क में आने का लक्षण हो सकता है –
- पेट में तेज ऐंठन महसूस हो सकती है
- पानी जैसे दस्त आते हैं
- मल में खून दिख सकता है
- शरीर में थकान और कमजोरी रहती है
- हल्का बुखार आ सकता है
- बहुत ज्यादा पेशाब आ सकता है या बिल्कुल पेशाब नहीं आता है
- त्वचा का रंग पीला होने लगता है
- बार-बार चक्कर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – टीबी के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे फैलता है TB और किसे है ज्यादा खतर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
53 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines