Rahul Roy Health Update: फिल्म आशिकी से फेमस हुए एक्टर राहुल रॉय पिछले कुछ वर्षों से फिल्मी दुनिया से दूर थे. अब राहुल एकबार फिर अपना कमबैक करने जा रहे हैं. राहुल कुकु टीवी की सीरीज सुपर बादशाह में नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने अंडरवर्ल्ड डोन का किरदार निभाया है. फ्री प्रेस जर्नल को दिए अपने इंटरव्यू में राहुल ने अपने ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) का भी जिक्र किया है. राहुल रॉय को साल 2020 में फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था. राहुल ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्होंने अपने लाइफस्टाइल में क्या बदलाव किया और किन चीजों को खाना छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- अचानक धुंधली दृष्टि और चक्कर आने का क्या कारण है? क्या यह Low BP का लक्षण है, जानिए यहां
ब्रेन स्ट्रोक के बाद छोड़ दी ये चीजें
राहुल ने बताया कि उन्होंने ब्रेन स्ट्रोक के बाद जीवन में कई बदलाव किए हैं. राहुल ने कहा, “मैं सिगरेट पिया करता था. चिकन खाता था. लेकिन, 6 सालों से मुझे ब्रेन स्ट्रोक हुआ और अब मैं लहसुन, प्याज नहीं लेता. दूध और दूध से बनी चीजें मैं नहीं लेता. मैं वीगन हो गया हूं और जैन खाना खाता हूं.” राहुल ने बताया कि वे नाश्ता और डिनर करने के बाद 8 दवाएं खाते हैं.
बोलने में होती है दिक्कत
राहुल ने बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद से बोलने में दिक्कत होती है. जब करणवीर वोहरा और माधवी ने उन्हें रोल के लिए अप्रोच किया था तब उन्हें काफी अच्छा लगा था लेकिन वे इस बात को लेकर थोड़े परेशान थे कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हें बोलने में दिक्कत होती है. करणवीर ने राहुल की काफी हेल्प की और बेहद सपोर्टिव रहे.
क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक
ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल इमरजैंसी है जिसमें व्यक्ति के दिमाग तक ब्लड सप्लाई अचानक से रुक जाती है. ऐसा दिमाग की किसी रक्त वाहिनी के ब्लॉक होने के कारण या रक्त वाहिनी के फट जाने पर होता है. दिमाग तक ऑक्सीजन ना पहुंचने के कारण ब्रेन सेल्स मरने लगती हैं. नस फटने पर अगर दिमाग में खून बहने लगता है तो इससे ब्रेन सेल्स पर प्रभाव पड़ता है और सेल्स डैमेज होने लगती हैं.
ब्रेन स्ट्रोक के क्या लक्षण होते हैं
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक आने पर ये लक्षण (Brain Stroke Symptoms) दिख सकते हैं –
- ब्रेन स्ट्रोक आने पर व्यक्ति को बोलने में दिक्कत हो सकती है
- व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ सकता है, चक्कर आ सकते हैं
- देखने में दिक्कत होने लगी है
- चेहरा लटका हुआ नजर आने लगता है
- एक या दोनों हाथों में कमजोरी महसूस होने लगती है.
यह भी पढ़ें – बेटी को HPV वैक्सीन लगवाना क्यों है जरूरी? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा इन 5 बातों का भी जरूर रखें ध्यान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
16 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines