अचानक धुंधली दृष्टि और चक्कर आने का क्या कारण है? क्या यह Low BP का लक्षण है, जानिए यहां
Low BP Ke Lakshan: नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए लो ब्लड प्रेशर क्या होता है और ब्लड प्रेशर कम होने पर शरीर पर इसके क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं. समय रहते ब्लड प्रेशर को मैनेज करना बेहद जरूरी होता है.

Low BP Symptoms: कई बार व्यक्ति को अचानक से धुंधला नजर आने लगता है, शरीर में कमजोरी महसूस होती है और चक्कर आने लगते हैं और समझने में मुश्किल होती है कि यह क्यों हो रहा है. असल में इसकी वजह लो ब्लड प्रेशर हो सकती है. नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS), यूके के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर का मतलब है ब्लड प्रेशर रीडिंग का 90/60mmHg से कम होना. इसमें हमेशा लक्षण नजर नहीं आते हैं लेकिन कुछ दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए NHS के मुताबिक लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) के संभावित लक्षण क्या हो सकते हैं.
लो ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं
2 / 7लो ब्लड प्रेशर होने पर सिर चकराने लगता है, बीमार महसूस होता है, धुंधला नजर आ सकता है, कमजोरी महसूस होने लगती है, भ्रम की स्थिति बनती है और बेहोशी छा सकती है. Image Credits - Pexels
ब्लड प्रेशर कैसे चेक करते हैं
3 / 7फार्मसिस्ट या क्लिनिक में जाकर ब्लड प्रेशर चेक किया जा सकता है या घर पर ही ब्लड प्रेशर मॉनीटर की मदद से ब्लड प्रेशर चेक किया जा सकता है. 90/60mmHg से कम रीडिंग का मतलब लो ब्लड प्रेशर होता है. Image Credits - Pexels
लो ब्लड प्रेशर का क्या इलाज होता है
4 / 7लो ब्लड प्रेशर की जांच करवाने पर डॉक्टर इलाज में दवा दे सकते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए सपोर्ट स्टॉकिग दे सकते हैं और लाइफस्टाइल बेहतर करने की टिप्स दे सकते हैं. Image Credits - AI
ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाए तो क्या करना चाहिए
5 / 7अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक से गिर जाता है या कम हो जाता है तो धीरे-धीरे उठें. बिस्तर से उतरते और चढ़ते समय सावधानी बरतें. एक बार में कम लेकिन कई बार खाएं. खाना खाने के बाद कुछ देर बैठना या लेटना मददगार साबित हो सकता है. बीपी लो होने पर ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें. Image Credits - Pexels
ब्लड प्रेशर कम होने पर क्या नहीं करना चाहिए
6 / 7ब्लड प्रेशर कम होने पर एकदम से उठना-बैठना नहीं चाहिए और बहुत देर तक खड़े रहने या बैठने से परहेज करना चाहिए. एकदम से झुकना या पोस्चर चेंज नहीं करना चाहिए. बहुत ज्यादा एल्कोहल के सेवन से परहेज करना चाहिए. Image Credits - Pexels
लो ब्लड प्रेशर के क्या कारण होते हैं
7 / 7आप क्या कर रहे हैं या कैसा महसूस करते हैं इससे भी ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है. अगर पैरेंट्स को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत रही हो तो बच्चों को भी हो सकती है. इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को यह दिक्कत हो जाती है, डायबिटीज जैसी मेडिकल कंडीशन में ब्लड प्रेशर लो हो सकता है या फिर दवाओं से भी यह प्रभावित हो सकता है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें- क्यों होती है किडनी फेल? डॉक्टर ने बताए मुख्य कारण, जानिए कब पड़ती है ट्रांसप्लांट की जरूरत