---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Radhika Apte Viral Post: बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली मां के लिए शैंपेन कितनी खतरनाक?

Radhika Apte Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको लेकर वो काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, उन्होंने इस फोटो में एक हाथ में शैंपेन का गिलास ले रखा है और दूसरे हाथ में ब्रेस्ट पंप पकड़ा हुआ है। क्या बच्चे को दूध पिलाने वाली मां के लिए शैंपेन पीना सही है? आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Radhika Apte Viral Post: एक्ट्रेस राधिका आप्टे दिसंबर 2024 में पहली बार मां बनी थीं। हाल ही में राधिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसको लेकर वे काफी ट्रोल हो रही हैं। इस समय वे चर्चा का विषय बन गई हैं क्योंकि उन्होंने इस पोस्ट में ब्रेस्ट पंपिंग करते हुए और साथ ही शैंपेन पीते हुए एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर BAFTA अवॉर्ड्स के पर्दे के पीछे की है। इस पोस्ट के बाद से लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है क्योंकि वे स्तनपान भी करवा रही हैं और साथ ही एल्कोहल भी ले रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या कोई ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को शराब पीनी चाहिए?

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

राधिका के पोस्ट शेयर करने के बाद उनकी खूब आलोचनाएं हो रही हैं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है। लोगों का कहना है कि उनका यह संदेश गलत है और स्तनपान करवाने वाली मां के लिए यह सही नहीं है। जैसे कि अगर वे शराब पीते समय दूध निकाल रही हैं, तो इस बात की बहुत ज्यादा संभावना रहती है कि शराब बच्चे के शरीर तक भी पहुंच सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थकेयर के चेयरमैन और एचओडी-प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉक्टर मन्नन गुप्ता ने इनसे बात करते हुए बताया कि क्या स्तनपान कराते समय शराब का सेवन करना सुरक्षित है या नहीं। वे कहते हैं कि अगर शराब को सीमित तौर पर पिया जाए तो यह उनके शरीर के लिए हानिकारक नहीं होगा, मगर अत्यधिक शराब पीने से इसका नकारात्मक प्रभाव शरीर और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

क्या सलाह दी?

डॉक्टर ने न्यू मॉम्स और ब्रेस्टफीड करवाने वाली माताओं के लिए कुछ टिप्स दिए हैं-

---विज्ञापन---
  • अगर उन्हें शराब पीनी है, तो दिन में सिर्फ 1 बार या 1 पेग पीना चाहिए।
  • आपको शराब ब्रेस्टफीडिंग से 2-3 घंटे पहले ही पीनी है।
  • शराब पीने की एक लिमिट जरूर तय करें।
  • आप ब्रेस्ट पंपिंग से दूध पिलाती हैं, तो पहले से ही दूध को अलग निकाल कर स्टोर कर लें और फिर ड्रिंक करें।
  • शराब को संयम में न पिया जाए, तो इससे होने वाले नुकसान शिशु को भी
    झेलने पड़ सकते हैं।
  • अधिक शराब पीना मां के लिए अनहेल्दी हो सकता है क्योंकि इससे उनकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है।
  • वहीं, ज्यादा शराब पीने से शरीर में दूध बनने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
  • शराब पीने से मां को नींद की समस्या हो सकती है, जो कि पहले से ही उनके लिए एक टास्क होता है क्योंकि अक्सर छोटे बच्चे आधी रात जागते हैं, जिस वजह से मां की भी नींद खराब होती है।
  • भूलने की समस्या भी ज्यादा शराब पीने से होती है, इसलिए इन्हें कम से कम या बिल्कुल शराब नहीं पीनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 19, 2025 07:23 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola