हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोते वक्त अचानक क्यों पैरों की चढ़ जाती है नस पर नस? कहीं किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Raat Me Pair Me Cramp Kyu Aata Hai: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि रात में सोते वक्त उनके पैरों की नस अचानक चढ़ जाती है, जिस कारण न सिर्फ तेज दर्द होता है बल्कि पैर भी जल्दी सीधा नहीं होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर यह समस्या रात में ही ज्यादा क्यों होती है?

विज्ञापन
रात में क्यों चढ़ जाती है पैरों की नस? (Image: AI)

Pair Ki Nas Kiu Chadh Jati Hai: कभी गहरी नींद में अचानक पैर में तेज खिंचाव महसूस हुआ है, जैसे नस अकड़ गई हो और दर्द सहन से बाहर हो जाए? कई लोग इस अनुभव को ‘नस पर नस चढ़ना’ कहते हैं. उस समय न पैर सीधा होता है, न हिल पाते हैं, और कुछ सेकंड से लेकर मिनट तक बेचैनी बनी रहती है. इस समस्या को लेकर अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि यह खासतौर पर रात में ही क्यों होती है, और क्या इसके पीछे कोई गंभीर कारण है?

यह भी पढ़ें: कूलर से आ रही बदबू को कैसे करें मिनटों में खत्म? जानिए 4 सबसे आसान ट्रिक्स

क्यों नस पर नस चढ़ जाती है Nas Par Nas Chadhna Reason

सामान्य जानकारी के अनुसार, जिसे हम ‘नस पर नस चढ़ना’ कहते हैं, वह असल में नसों की नहीं बल्कि मांसपेशियों की ऐंठन (मसल क्रैंप) होती है. जब मसल्स अचानक सिकुड़ जाती हैं और रिलैक्स नहीं हो पातीं, तब यह दर्द अचानक होने लगता है. अब सवाल आता है कि आखिर रात के समय ही क्यों होती है, तो जान लीजिए कि यह समस्या ज्यादा तर रात में इसलिए होती है क्योंकि सोते समय शरीर की पोजिशन स्थिर रहती है और ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा धीमा हो सकता है. ऐसे में मसल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता, जिससे ऐंठन पैदा हो जाती है.

विज्ञापन

किन कारणों से बढ़ती है यह समस्या? Why Do Leg Cramps Happen During Sleep

इस समस्या के पीछे कई आम लेकिन अनदेखे कारण हो सकते हैं:

विज्ञापन
  • पानी की कमी (डिहाइड्रेशन).
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन यानी शरीर में मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम की कमी.
  • लंबे समय तक बैठना या खड़े रहने से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिस कारण ऐसी स्थिति बन सकती है.
  • प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव और पोषण की बढ़ती जरूरतों के कारण भी इस तरह की स्थिति हो सकती है.
  • विटामिन की कमी खासकर विटामिन B12 और D की कमी के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
  • इन सबके अलावा, ज्यादा थकान या एक्सरसाइज करने से भी नस पर नस चढ़ सकती है.

कैसे पाएं क्रैंप की समस्या से राहत? How To Stop Leg Cramps Fast At Night

अगर रात में क्रैंप हो जाए तो तुरंत पैर को धीरे-धीरे सीधा करें और हल्की स्ट्रेचिंग करें. मसाज या गर्म पानी से सिकाई भी आराम दे सकती है. बचाव के लिए दिनभर 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं, संतुलित आहार लें जिसमें हरी सब्जियां, केला, दूध और नट्स शामिल हों. सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करने की आदत डालें और लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने से बचें. अगर समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है ताकि सही कारण का पता लगाकर इलाज किया जा सके.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रात में जींस पहनकर सोने से क्या होता है? सच्चाई जान भूल से भी दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola